{"_id":"7f15c50d19ab6bd78074d9add1ae098b","slug":"if-you-want-about-foreign-investment-opportunities-then-read-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में निवेश के मौके जानना चाहते हैं तो पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में निवेश के मौके जानना चाहते हैं तो पढ़ें
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 15 Dec 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्डवाइड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज की इमिग्रेशन और सेटलमेंट एक्सपर्ट टीम की तरफ से सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसमें यूएसए और कनाडा में अपना बिजनेस स्थापित करने वाले पांच सौ उद्यमियों एवं निवेशकों ने हिस्सा लिया। एक्सपर्ट पैनल में कंपनी के सीएमडी कर्नल बीएस संधू, बिजनेस इमिग्रेशन के जीएम संदीप चौहान, फर्स्ट पाथवे पार्टनर्स यूएस के सीओओ जे विकलेंड शामिल थे।
कर्नल संधू ने कहा कि सेमिनार का मकसद लोगों को विदेश में मौजूद अवसरों और कानूनी तरीकों से इमिग्रेट होने के बारे में बताना है।
चौहान ने कहा कि कनाडा में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए खास प्रोग्राम तैयार किया गया है। जो कुशल उद्यमियों की चेक लिस्ट में हमेशा रहता है।
बिजनेस इमिग्रेशन कैटेगरी में निवेशकों के लिए बनाया गया प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम आसानी से वीजा प्राप्त करने के लिए बनाया गया है।
बिजनेस कैटेगरी सबसे ज्यादा विस्तृत है और इसमें पीआर स्टेटस बहुत जल्दी मिलता है। आसानी से वीज़ा मिल जाना, कम एजुकेशनल नॉलेज, ठीक-ठाक निवेश, बेहतरीन मुनाफे और आईईएलटीएस टेस्ट अनिवार्य न होना, यह सब फायदे इस बिजनेस प्रोग्राम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विकलेंड ने कहा यूएस ईबी-5 एक यूनीक प्रोग्राम है जो एप्लिकेंट को ग्रीन कार्ड की गारंटी देता है। इमिग्रेशन अथॉरिटी की तरफ से इसके लिए न ही अंग्रेजी भाषा का टेस्ट क्लीयर करना जरूरी है और न ही उम्र की कोई सीमा है।
विज्ञापन
इसके सौ फीसदी सक्सेस रेट की वजह से इसे ‘अनकंडीशंड वीज़ा’ कहते हैं। यानी ऐसा वीज़ा जिसमें कोई प्रतिबंध नहीं।