{"_id":"1819b395d82cfeabe624508f86a5d7ac","slug":"if-the-wall-were-posters-of-schools-responsible-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की दीवार मिले पोस्टर तो इंचार्ज जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की दीवार मिले पोस्टर तो इंचार्ज जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले के किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूलों की दीवार या आसपास नेताओं के होर्डिंग या पोस्टर और बैनर मिले तो संबंधित स्कूल का प्रमुख ही जिम्मेदार होगा।
शिक्षा विभाग ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद स्कूल प्रमुखों को इन सबको हटवाने के सख्त आदेश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण या शिकायत में ऐसा कुछ मिलता है तो स्कूल प्रमुख पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी स्कूल प्रमुखों को इसके आदेश कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव घोषित हो गया है और इसके साथ ही आचार संहिता भी लग गई है। प्रशासन आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए गति में आ गया है और हर विभाग के अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन
इसी के चलते शिक्षा विभाग अधिकारियों को भी स्कूल की दीवारों और आसपास होर्डिंग और पोस्टर और बैनर की स्थिति जांचने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने इसी के साथ विभागीय अधिकारियों को पोस्टर और बैनर हटवाने के आदेश किए हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष ग्रोवर ने सोमवार को शहर समेत जिले के कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का दौरा किया।
उनको निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों की दीवारों पर पोस्टर व बैनर लगे मिले और कई जगह स्कूलों के नजदीक दीवारों पर होर्डिंग लगे भी पाए गए। डीईईओ ने संबंधित स्कूल प्रमुखों को इन सबको हटवाने के निर्देश दिए।
शहर के स्कूलों का दौरा किया गया है। कई स्कूलों की दीवारों पर नेताओं के नारे और झंडे पोस्टर लगे हैं। स्कूल प्रमुखों को हटवाने की हिदायत दी गई है। ऐसे में किसी स्कूल में इस तरह की कोई गतिविधि नजर आती है तो स्कूल प्रमुख जिम्मेदार होगा।
डॉ. संतोष ग्रोवर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपतं