{"_id":"e93de25027c88209f965842365f51880","slug":"if-interested-to-huj-yatra-please-apply-till-february-8-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा के इच्छुक हैं तो 8 फरवरी तक आवेदन दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा के इच्छुक हैं तो 8 फरवरी तक आवेदन दें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख की घोषणा कर दी गई है। हज यात्रा के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए अंतिम तारीख 8 फरवरी है।
विज्ञापन
वहीं तय समय के बाद आवेदन करने का अंतिम मौका 15 फरवरी तक होगा। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया, अंबाला और लुधियाना के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
रीजनल पासपोर्ट अफसर राकेश अग्रवाल के अनुसार हर साल उनके पास हज जाने के लिए करीब 800 से 900 आवेदन आते हैं। उनके अनुसार इसमें से अधिकतर सब्सिडी वाले होते हैं, जो सरकार की ओर से तय तारीख में आवेदन करते हैं, उन्हीं को सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन
इसका फैसला केंद्र स्तर पर गठित हज कमेटी करती है। वहीं अगर कोई आवेदन करने से रह जाता है तो उसके पास एक अतिरिक्त सप्ताह होगा आवेदन के लिए। हालांकि इस अतिरिक्त समय में आवेदन करने वाले सब्सिडी पाने के हकदार नहीं बन सकते।