फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If he asked for back the 15 hundred rupees lent, he hit the friend's shoulder.

उधार दिए हुए 15 सौ रुपये वापस मांगे तो दोस्त के कंधे पर मारा चापड़

Wed, 25 May 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
If he asked for back the 15 hundred rupees lent, he hit the friend's shoulder.
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी में उधार दिए 1500 रुपये वापस मांगे तो युवक ने दोस्त के कंधे पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कजहेड़ी निवासी योगेश उर्फ साहिल (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-61 चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि कजहेड़ी निवासी शिकायतकर्ता अश मोहम्मद नाई का काम करता है। उसने कजहेड़ी निवासी योगेश उर्फ साहिल को 1500 रुपये उधार दे रखे थे। वह अपने पैसे लेने के लिए सब्जी मंडी में योगेश की चिकन की दुकान पर गया। अश ने योगेश से उधार दिए 1500 रुपये मांगे तो दोनों में बहस हो गई। इसी बीच योगेश ने दुुकान से चापड़ उठाया और उसके कंधे पर मार दिया। लोगों ने बीचबचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अश मोहम्मद को घायल अवस्था में सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ साहिल के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed