फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If Congress government is formed every MLA will be CM says Charanjit Singh channi

Punjab election 2022: राहुल गांधी के एलान के बाद चन्नी बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो हर विधायक होगा मुख्यमंत्री

Sun, 06 Feb 2022 09:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Feb 2022 09:29 PM IST
सार

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगे। लुधियाना में राहुल गांधी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित किया है। राज्य में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।  

विज्ञापन
If Congress government is formed every MLA will be CM says Charanjit Singh channi
चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित होने के बाद दाखा के हर्षिला रिसोर्ट से सीधा रायकोट पहुंचे सीएम चन्नी का वहां भव्य स्वागत हुआ। हलका रायकोट से कांग्रेस प्रत्याशी कामिल अमर सिंह बोपाराय की चुनावी रैली में हिस्सा लेने पहुंचे चन्नी ने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। जिसका हर विधायक मुख्यमंत्री होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कामिल अमर सिंह बोपाराय को जितवाने की अपील की और कहा कि पंजाब में विकास का हर काम विधायकों के परामर्श से ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री के हर फैसले मे सभी विधायकों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बेशक राहुल गांधी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित कर दिया है लेकिन उनकी जगह किसी और को भी सीएम चेहरा बनाया होता तो भी वो पूरी ऊर्जा और ईमानदारी से काम करते। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके चलते उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने सिर्फ पांच मिनट में अपना भाषण निपटा दिया। श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह, रायकोट से पार्टी प्रत्याशी कामिल अमर सिंह बोपाराय ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी के सहारे अनुसूचित जाति के वोट बैंक को साधने की कोशिश
चुनाव से पहले चन्नी को सीएम चेहरा घोषित कर कांग्रेस ने अनुसूचित जाति का वोट बैंक साधने की कोशिश की है। बता दें कि पंजाब के मालवा और माझा इलाके की अधिकतर सीटों पर जीत व हार तय करने में इसी वोट बैंक की अहम भूमिका रहती है। वहीं लुधियाना की 14 विधानसभा सीटों में पूर्वी, उत्तरी, गिल, साहनेवाल और रायकोट हलके में अनुसूचित जाति का काफी प्रभाव है। यही वजह है कि चन्नी के नाम की घोषणा लुधियाना में की गई है।

चमकौर साहिब और मोरिंडा में लोगों ने खुशी मनाई
चन्नी के सीएम चेहरा घोषित होने के बाद चमकौर साहिब और मोरिंडा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। चमकौर साहिब की दाना मंडी में मौजूद भीड़ के सामने पहुंचे सीएम चन्नी के परिवार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार और समर्थकों ने लड्डू बांटे और पटाखे चलाकर खुशी मनाई। 


चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर और बेटे नवजीत सिंह नवी ने कहा कि पार्टी ने उनके परिवार पर भरोसा जताया है। चन्नी पंजाब के लोगों के काम करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 111 दिन में जो काम कर दिखाया है, इस काम को देख कर ही दोबारा सीएम चेहरा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed