{"_id":"cd25542572231ca68681ac330dc6450e","slug":"if-carrier-in-information-technology-future-will-be-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म हों या फोन, हर जगह आईटी, इसी में बनाए करियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म हों या फोन, हर जगह आईटी, इसी में बनाए करियर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
आप अपना कैरियर संवारना चाहते हैं तो आईटी सेक्टर एक शानदार विकल्प है। अब आपके घर से लेकर आफिस तक आईटी है। चाहे आप फिल्म देखें या स्मार्ट फोन पर काम करें सभी में आईटी का योगदान तय है।
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सीआईआई, पंजाब सरकार और एसटीपीआई के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले डेस्टिनेशन आईटी नार्थ के दौरान अब स्कूल-स्कूल जाकर आईटी एक्सपर्ट यही जानकारी स्टूडेंट्स दे रहे हैं।
इसके अंतर्गत चंडीगढ़ प्रशासन और कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा इंफारमेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर पर सेक्टर-10 के गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें एक्सपर्ट्स ने कैरियर के लिए आईटी का महत्व बताया और स्टूडेंट्स को टिप्स दिए। इस मौके पर आईटी कंपनी चिली के सीईओ विनय जौहर और फार्म इबाक्स के सीईओ नवीन गुप्ता मौजूद रहे।
विनय जौहर ने कहा कि तेजी से आईटी सेक्टर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आईटी एक महत्वपूर्ण फील्ड है। चाहे आर्थिक फील्ड हो या कोई अन्य फील्ड...आईटी की पहुंच सभी जगह है।
किसी भी संगठन को आईटी सबसे ज्यादा जरूरी है। विनय जौहर ने कहा कि ज्यादा स्किल्ड वर्करों की आवश्यकता इसी वजह से हो रही है। उन्होंने किसी भी प्रोफेशन से जुड़े व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि आईटी स्किल होनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद नवीन गुप्ता ने स्टूडेंट्स को कई एनीमेशन की फिल्में दिखाईं।
उन्होंने कहा कि इंडिया अब हालीवुड और यूरोपियन कंट्री के लिए इंटरटेनमेंट हब बन चुका है। यूरोपियन कंट्री और हालीवुड से काफी काम आउटसोर्स किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग कंप्यूटिंग, डाटा मैनेजमेंट और फाइनेंशियल और टेक्निकल सर्विसेज के लिए बेहतर स्किल चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद यह जरूरी है कि स्टूडेंट्स को पता लगाना चाहिए कि वह खुद क्या चाहते हैं, यह उनकी च्वाइस पर ही निर्भर है कि उनका कैरियर कैसा हो।