फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ICICI Bank in Firozpur of Punjab was targeted by cyber thugs

Firozpur News: चर्चा में आईसीआईसीआई बैंक में हुई ये चोरी, किसी ने सॉफ्टवेयर से 15 करोड़ 47 लाख की राशि निकाली

Sat, 21 Oct 2023 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

मोहाली में बैठे एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम के जरिए बैंक से 15 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की नगदी निकाल ली। इसकी जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ICICI Bank in Firozpur of Punjab was targeted by cyber thugs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजपुर शहर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी व्यक्ति ने 15 करोड़ 47 लाख 46 हजार 177 रुपये की धनराशि चुरा ली। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को बैंक अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी अजय गौतम निवासी एससीएफ फेस-पांच मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी फिरोजपुर शहर स्थित आईसीआईसीआई बैंक ब्रांच के सॉफ्टवेयर के माध्यम किसी व्यक्ति ने 15 करोड़ 47 लाख 46 हजार 177 रुपये की धनराशि चुरा ली है।
विज्ञापन

 
विभागीय जांच में अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह धनराशि किसने निकाली है। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बैंक के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी हो। इस मामले में विभाग के ही कई मुलाजिम शक के दायरे में हैं, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी (गुप्तचर) रणधीर कुमार का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक अधिकारियों की ओर से एक शिकायत मिली है। मामले की अभी जांच की जा रही है। अभी तक तो यही पता चला है कि किसी ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से धनराशि चुराई है। पुलिस ने फिलहाल बैंक के अधिकारी अजय गौतम की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed