{"_id":"59f2b5454f1c1bcd538b97a6","slug":"ias-ashok-khemka-tweet-in-reply-of-abhay-chautala-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वीट कर चौटाला पर भड़के IAS खेमका, बोले- आपने बुलाया? पत्र सार्वजनिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्वीट कर चौटाला पर भड़के IAS खेमका, बोले- आपने बुलाया? पत्र सार्वजनिक करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
अभय चौटाला के सवालों से भड़के आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जब जहां बुलाया जाएगा, मैं जरूरी आऊंगा। हरियाणा विधानसभा में घटे घटनाक्रम पर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के उठाए सवालों का खंडन किया है।
खेमका ने कहा है कि मुझ पर गलत आक्षेप लगाए, मैं विधानसभा समिति में पेश नहीं हुआ। आपने बुलाया क्या? पत्र सार्वजनिक करें। जब भी जहां भी मुझे बुलाएंगे, मैं आऊंगा। खेमका का यह ट्वीट इस समय अफसरशाही और हरियाणा के नेताओं में चर्चा का केंद्र है।
बुधवार को हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने खेमका के बारे में कहा था कि ईमानदारी का सबसे बड़ा ठप्पा लगवाने वाले खेमका पीयूसी (पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी) के समक्ष सफाई देने के लिए पेश क्यों नहीं हो रहें।
विज्ञापन
पीयूसी कमेटी के वह खुद सदस्य हैं और उनके पास जो पैरा आया हुआ है, उसमें खेमका पर हरियाणा भंडारण निगम का एमडी रहते गेलवेल्यूम शीट खरीद में गंभीर आरोप हैं। खेमका को समिति दो बार हाजिर होने के लिए बुला चुकी है, लेकिन वे नहीं आए। उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई देनी चाहिए कि आरोप गलत हैं या सही।
चौटाला के आरोपों से आहत खेमका ने भारी भरकम ट्वीट कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के खंडन के साथ ही खुद को साबित करने की भी तैयारी कर ली है। लिहाजा, विधानसभा में छिड़ा यह वाकयुद्ध शांत होता नहीं दिख रहा। आने वाले दिनों में भी आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर जारी रहेगा।