न मैं मोदी से डरा, न बादलों से डरूंगा : अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अकाली और कांग्रेस सरकार पर पंजाब को तबाह करने का आरोप लगाया। वह बुधवार रात लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में रुके थे।
इस दौरान बच्ची गुरनूर कौर ने अपनी गुल्लक में जमा पूंजी उन्हें पार्टी फंड के लिए सौंपी। पत्रकारवार्ता में केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को बादल एंड कंपनी की तिकड़ी से बचने की अपील करते हुए कहा कि वह न तो वह मोदी से डरे और न ही बादलों से डरेंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार से राजनीतिक नेता बने जरनैल सिंह को लंबी और भगवंत मान को जलालाबाद से उम्मीदवार बनाकर बादलों को बड़ी चुनौती दी गई है।
उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए कहा कि वह मिलीभगत से बादलों के हलके में कमजोर उम्मीदवार खड़े करती थी। तीसरे दल के तौर पर उभरी आम आदमी पार्टी की लोक प्रियता उन्हें हजम नहीं हो रही है।
'खुल चुकी हैं लोगों की आंखें, चुनाव में दिखेगा असर'
पंजाब की खराब अर्थव्यवस्था के लिए उन्होंने इन दोनों पार्टियों की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीनें छीनीं जा रही हैं और किसान आत्महत्याएं करने के लिए मजबूर हैं। पंजाब में बेरोजगारी सब हद पार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोगों की आंखें खुल चुकी हैं। लोगों की नजरें अब आम आदमी पार्टी पर टिकी हुई हैं। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पंजाब के लोग चुनाव में इन पार्टियों को धूल चटाएंगे।
गंदी राजनीति वाली इन रिवायती पार्टियों को मात दे कर उनके सपने चकनाचूर कर देंगे। मौके पर उन्होंने नाराज वालंटियरों के साथ खुश मिजाज में सेल्फी लेकर उनका रोष दूर करने की कोशिश की।
इस दौरान आप के प्रदेश इंचार्ज संजय सिंह, सांसद भगवंत मान और प्रो. साधु सिंह, मोगा से उम्मीदवार एडवोकेट रूमेश ग्रोवर, एडवोकेट नरिंदर चहल, जगदीप जैमलवाला और अमितपुरी उपस्थित थे।