फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband wife and son died in road accident in Haryana

Yamunanagar News: रादौर-लाडवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सात वर्षीय बेटे समेत पति-पत्नी की मौत, गांव में मातम

Tue, 22 Aug 2023 06:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 06:59 PM IST
सार

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय टोनी, उसकी 35 वर्षीय पत्नी दीपा व सात वर्षीय बेटे लक्ष्य के रूप में हुई। जानकारी अनुसार टोनी व दीपा बेटे लक्ष्य को लाडवा के पास गांव हिनौरी में झाडा लगवाने गए थे। जहां से लौटते समय रादौर-लाडवा मार्ग पर गांव बन मोड़ समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Husband wife and son died in road accident in Haryana
मृतक पति-पत्नी और बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रादौर-लाडवा मार्ग पर गांव बन मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से रादौर के गांव गुंदियाना के सात वर्षीय बेटे समेत दंपती की मौत हो गई। परिवार बाइक से लाडवा के गांव हिनौरी में बेटे को बुखार का झाड़ा लगवा कर लौट रहे थे। इस बीच हादसे में तीनों की मौत हो गई। इसका पता लगते ही गांव गुंदियाना में मातम छा गया। मामले में लाडवा पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान 38 वर्षीय टोनी, उसकी 35 वर्षीय पत्नी दीपा व सात वर्षीय बेटे लक्ष्य के रूप में हुई। जानकारी अनुसार टोनी व दीपा बेटे लक्ष्य को लाडवा के पास गांव हिनौरी में झाडा लगवाने गए थे। जहां से लौटते समय रादौर-लाडवा मार्ग पर गांव बन मोड़ समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार टोनी, दीपा व लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लाडवा के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक टोनी के पूरे परिवार की मौत की खबर से उनके गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed