{"_id":"ec37a416f09b9e7d879ca7cf9e1e69d7","slug":"husband-was-suspect-on-wife-character-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को था चरित्र पर संदेह, महिला नहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को था चरित्र पर संदेह, महिला नहर में कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, मूलेपुर (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Fri, 17 Oct 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। परेशान महिला भाखड़ा मेन लाइन में कूदकर खुदकुशी कर ली। घ्ाटना पंजाब के मूलेपुर (फतेहगढ़ साहिब) की है।
विज्ञापन
घटना का पता मृतक महिला के परिवार वालों को 11 दिनों बाद चला। इस पर मृतक महिला कुलदीप कौर की माता सुरिंदर कौर निवासी गांव धमोली थाना राजपुरा ने कुलदीप के पति सोहन सिंह निवासी गांव जखवाली थाना मूलेपुर पर हत्या का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मृतका की माता सुरिंदर कौर ने बताया की उसकी बेटी कुलदीप कौर की शादी 2006 में सोहन सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सोहन घरेलू बातों पर कुलदीप कौर से झगड़ा करता था।
विज्ञापन
उस पर चरित्रहीन होने का शक कर उसे मारता-पीटता था और खर्चा भी नहीं देता था। इससे परेशान होकर कुलदीप ने गत 7 अक्तूबर की सुबह दवाई लेने का बहाना बनाकर घर से निकली।
वहीं भाखड़ा मेन लाइन में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कुलदीप कौर का शव हिसार स्थित भाखड़ा मेन लाइन से बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।