{"_id":"5d1e17bc8ebc3e3c6f6e2b4c","slug":"husband-murdered-his-wife-with-the-help-of-bhabhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी और देवर में चल रही थी प्रेम कहानी ! फिर साथ मिलकर पत्नी को यूं उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी और देवर में चल रही थी प्रेम कहानी ! फिर साथ मिलकर पत्नी को यूं उतार दिया मौत के घाट
Fri, 05 Jul 2019 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा के गांव चकेरिया में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक ने भाभी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। थाना सदर मानसा की पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के पति और भाभी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता बंत सिंह के मुताबिक उसकी लड़की मरो कौर का विवाह करीब तीन साल पहले चकेरिया निवासी जगतार सिंह के साथ हुआ।
विज्ञापन
जगतार सिंह उसकी लड़की से मारपीट करता था। उसके अपनी भाभी परमजीत कौर के साथ संबंध थे। उनको चकेरिया निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी कि उनकी लड़की की मौत हो गई।
विज्ञापन
जब वह गांव निवासी कुछ व्यक्तियों को साथ लेकर चकेरियां पहुंचा तो पता चला कि उसकी लड़की को उसके पति ने अपनी भाभी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने मृतका मरो कौर के पिता के बयान पर पति जगतार सिंह और उसकी भाभी परमजीत कौर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन