{"_id":"5d8a18208ebc3e014860398e","slug":"husband-arrested-in-charged-of-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफेयर में रुकावट बनी पत्नी को ऐसे रास्ते से हटाया, दो महीने बाद पुलिस ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफेयर में रुकावट बनी पत्नी को ऐसे रास्ते से हटाया, दो महीने बाद पुलिस ने खोला राज
Tue, 24 Sep 2019 06:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जुलाई की रात को खन्ना में नेशनल हाईवे पर कार सवार महिला को गोली मारकर कत्ल कर देने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। मृतका राधिका गाबा का पति राकेश गाबा पहले इस वारदात को लूट से जोड़कर पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने लूट के बाद कत्ल का केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
दो महीने की जांच में पुलिस को पता चला कि राकेश गाबा का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था। इसमें राधिका रुकावट बन रही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने पिता मदन लाल की लाइसेंस रिवाल्वर चोरी करके अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ने बताया कि 29 जुलाई की शाम को राकेश गाबा अपनी पत्नी राधिका गाबा को शापिंग कराने के बहाने रोपड़ से होते हुए चंडीगढ़ लेकर पहुंचा। वहां से वापसी पर सरहिंद से लुधियाना जाते समय उसने लिबड़ा के पास ढाबे के नजदीक कार रोकी और अपने पिता के रिवाल्वर से पत्नी के सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसने पुलिस को सूचित किए बगैर ही पत्नी को सीधे ले जाकर सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वारदात को छिपाने के लिए राकेश ने पुलिस के सामने कहानी बनाई कि उसने बाथरूम करने के लिए कार रोकी थी और रास्ते में लुटेरों ने उसके पत्नी से कैश व जेवर छीनने के बाद सिर में गोली मार दी। इस केस को ट्रेस करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया और एसआईटी की जांच में मामले का खुलासा हो गया।