फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died after eating mustard greens in Bathinda

बठिंडा: सरसों का साग खाने से दंपती की मौत, बेटा अस्पताल में लड़ रहा मौत से जंग, गांव में मातम

Sun, 05 Dec 2021 01:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 01:43 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में सरसों का साग एक परिवार के लिए काल बन गया। साग खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटा अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया।

विज्ञापन
Husband and wife died after eating mustard greens in Bathinda
रविवार को सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा के गांव चनार्थल में शनिवार रात को सरसों का साग खाने से एक दंपति की मौत हो गई जबकि उनका बेटा हरप्रीत सिंह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा। मृतक दंपती की पहचान सुरजीत सिंह (53) चरणजीत कौर (51) के तौर पर हुई। रविवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया। उधर, गांव में मौत की खबर से मातम पसर गया। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में पहुंचे मृतक दंपति के दादा लीला सिंह खालसा ने बताया कि शनिवार को उनके घर में रात के समय साग बनाया गया था। उसे पहले चरणजीत कौर और सुरजीत सिंह ने रोटी के साथ खाया और उसके बाद बेटे हरप्रीत सिंह ने खाया था। उन्होंने बताया कि साग खाने के बाद जब तीनो की हालत गंभीर हो गई तो उन्हे पहले मौड मंडी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर सुरजीत सिंह और चरणजीत कौर की मौत हो गई जबकि उनके बेटे हरप्रीत को वेंटीलेटर पर रखा गया, जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। 
विज्ञापन


थाना कोरफता के एसआई संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed