फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband abroad, the father-in-law was trying to seduce

पति विदेश में, बहू से ससुर ने किया दुराचार का प्रयास

Sun, 14 Sep 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद के गांव कतलाहरी में रेखा (काल्पनिक नाम) ने अपने ससुर पर उसके साथ दुराचार के प्रयास का का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रेखा ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसका ससुर राजेंद्र सिंह उसके घर में 15 लड़के लेकर पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

लड़कों के पास तलवारें, डंडे व बंदूकें थी। रेखा ने बताया कि उस समय वह अपने घर में अपनी मां एवं बच्चोें के साथ थी।

राजेंद्र की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो तीन-चार लड़कों ने उसे बालों से पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे।

उसने बताया कि राजेंद्र ने इस दौरान उसके कपड़े फाड़कर उससे बहुत ही अश्लील हरकत कर दुराचार का प्रयास किया। रेखा ने बताया कि वह किसी तरह उनसे खुद को छुड़वाकर गली में भाग गई।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने लड़कों से कहा कि वह कहीं भी दिखे तो उसे पीट-पीटकर मार दो। रेखा ने बताया कि वह भाग कर किसी तरह पड़ोसियों के मकान में छिप गई और जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार उन सभी ने शराब पी हुई थी और वह उसके घर से जेवरात व अन्य कीमती सामान उठाकर ले गए।

पीड़िता का कहना था कि 2008 से उसका पति विदेश गया हुआ है और वह अपने दो बच्चों के साथ गांव कतलाहरी में एक मकान में रहती है, उसका अपने ससुर के साथ जायदाद के लिए झगड़ा चल रहा है। जिसके कारण वह उसे बहुत तंग करते हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed