फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hurricanes at a speed of 80-100 km per hour in Tricity, trees, pillars uprooted

ट्राइसिटी में 80-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान.. पेड़-खंभे उखड़े, बिजली गुल

Sun, 30 May 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hurricanes at a speed of 80-100 km per hour in Tricity, trees, pillars uprooted
चंडीगढ़। रात करीब सवा दस बजे पूरे ट्राइसिटी में तूफान के साथ आई भारी बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। अनुमान के मुताबिक, 80-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इससे कई इलाकों में बिजली के खंभे व पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई मकानों की छत पर रखीं पानी की टंकियां उड़ गईं। दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड व टीनशेड उखड़ कर दूर जाकर गिरे। पूरी ट्राइसिटी में करीब एक घंटे तक ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन

बारिश व तेज आंधी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। रात साढ़े 11 बजे तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। ऐसे में अधिकतम तापमान में करीब 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जानकारों के मुताबिक हवा की गति करीब 80-100 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी रविवार को पता चल पाएगी। एक घंटे में करीब 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। करीब 11 बजे जाकर तूफान थमा। मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान पंजाब की ओर से आया था, जो चंडीगढ़ के रास्ते पंचकूला की ओर गुजर गया।
विज्ञापन

अचानक आता है ऐसा तूफान, पूर्वानुमान नहीं था
मौसम विभाग की ओर से इस तूफान के बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं था। मौसम विभाग का दावा है कि मौसम में यह परिवर्तन अचानक से होता है। इसके पीछे कई सारे वजहें हो सकती हैं। प्राथमिक तौर पर नमी वाली हवाएं दक्षिण पूर्व दिशा से आ रही थीं। इससे कम वायुदाब का क्षेत्र बना और साथ में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर था। इन सारे मौसमी सिस्टम की वजह से अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे ट्राइसिटी में गुल रही बिजली
आंधी व बारिश के बाद पूरे ट्राइसिटी की बिजली गुल हो गई। चंडीगढ़ में सेक्टर-33, 40, 22, 63, 45, 20, 43, 35, 49, 41 के अलावा गांव बहलाना, दड़वा, मक्खन माजरा, रायपुरखुर्द, रायपुर कलां, हल्लोमाजरा समेत अन्य इलाकों में ब्लैकआउट रहा। मौसम सामान्य होने के बाद कुछ जगहों पर बिजली आ गई, लेकिन जिन जगहों के खंभे व ट्रांसफार्मर उखड़ गए थे, वहां देर रात तक बिजली नहीं आई थी। मौसम सुधरने के बाद बिजली विभाग की टीम मरम्मत के लिए निकल गई थी और देर रात बाधित बिजली सुधारने का काम जारी था।

तूफान से हुआ काफी नुकसान
देर रात तक तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी मिलने लगी थी। मोहाली व जीरकपुर के कई घरों की छत पर रखीं टंकिया तक उखड़ गई थीं। दुकानों के शीशे टूट गए। ट्राइसिटी के कई पेड़ जड़ से उखड़ चुके थे। चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से बताया गया है कि असल नुकसान का पता रविवार सुबह पता चलेगा। अभी उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed