फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Human milk bank started, PGI will provide mother milk to newborn babies

ह्यूमन मिल्क बैंक शुरू, नवजात शिशुओं को अमृतपान करवाएगा पीजीआई

Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Human milk bank started, PGI will provide mother milk to newborn babies
चंडीगढ़। पीजीआई की नवजात इकाई ने वीरवार को नवजात शिशुओं के लिए ह्यूमन मिल्क बैंक की शुरुआत की है। इस क्षेत्र का यह दूसरा मिल्क बैंक है। इसका उद्घाटन पूर्व निदेशक और पूर्व एचओडी बाल रोग प्रोफेसर बीएनएस वालिया और पूर्व एचओडी पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी प्रोफेसर ओएन भाकू ने किया। जिन नवजात शिशुओं को किन्ही कारणवश मां का अमृतरूपी दूध नहीं मिल पाता या जो महिलाएं अपने नवजात बच्चो को स्तनपान करवाने में सक्षम नहीं होती हैं, उनके लिए यह बैंक बहुत उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

दूध पात्र माताओं से एकत्र करके संक्रमण और पाश्चराइजेशन की जांच के बाद बैंक में इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद उन अपरिपक्व बच्चों को दिया जाता है जिनकी मां अपने बच्चों को स्तनपान करवाने में सक्षम नहीं होती हैं। देश भर में 100 से अधिक मिल्क बैंक हैं। पीजीआई के पास मिल्क बैंक के संचालन के लिए सभी आधुनिक उपकरण हैं। सरकार का लक्ष्य सभी मेडिकल कॉलेजों और जिलों में ब्रेस्ट मिल्क फीडिंग दरों में सुधार के लिए व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed