फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   huda ground prepare for congress rally

हुड्डा की हुंकार को तैयार हुडा का ग्राउंड

Sun, 24 Aug 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला,पानीपत Updated Sun, 24 Aug 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
huda ground prepare for congress rally
पानीपत। उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी ने शनिवार को शहर में होने वाली कांग्रेस की विजय संकल्प रैली के लिए निधारित स्थल हुडा सेक्टर-13/17 के ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने रैली स्थल पर ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें रैली की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों को उनकी डयूटी समझाने के साथ उनके जोन के पुलिस अधिकारियों से मिलवाया गया और सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। उपायुक्त यहां पर दोपहर तक रहे और रैली स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि हुडा सेक्टर-13/17 के ग्राउंड पर विजय संकल्प रैली का मंच व पंडाल सजकर तैयार हो गया है। प्रदेशभर से लोगों के पहुंचने की उम्मीद के चलत अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व पार्किंग के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। क्षेत्र के नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाने का आह्वान किया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने सुबह अपने जोन का जायजा लिया और सभी पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी समझाई। पुलिस कर्मचारियों ने दोपहर बाद रिहर्सल की और कमियों को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में नहीं पहुंचे कई अधिकारी
विजय संकल्प रैली में जहां बाहर से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व्यवस्था व सुरक्षा के प्रबंधों के लिए आए हुए हैं, वहीं जिले के कई अधिकारी रिहर्सल से बंक मार गए। किसी अधिकारी ने परिवार के सदस्य के बीमार होने व किसी ने बहुत ही जरूरी काम होने की समस्या पहुंचा दी। उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी सुबह के समय इन अधिकारियों के न मिलने पर लाल हो गए और रैली को गंभीरता से न लेने पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

हुडा सेक्टर में चप्पे-चप्पे और जिला बना छावनी
रैली में यातायात व सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर कई हजार पुलिसकर्मी पहुंच गए हैं और रैली स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इसके अलावा शहर समेत पूरे जिले के चौक व चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं। पुलिस के डीएसपी व एसपी स्तर के अधिकारी दिनभर बैठक करते रहे। इसके अलावा आईजी समेत कई आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


एलिवेटिड हाईवे और रिफाइनरी रोड से जाएंगे रैली वाहन
पुलिस ने रैली में आने वाले वाहनों के लिए सेक्टर-18 में पार्किंग स्थल बनाया है। रैली में आने वाले लोगों को अपने वाहन एलिवेटिड हाईवे या रिफाइनरी रोड से होकर पार्किंग स्थल तक लाने होंगे। पुलिस ने सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टि से सेक्टर-13/17 के रास्तों पर नो इंट्री रखी जाएगी। इसके अलावा वीवीआईपी व वीआईपी वाहनों के लिए स्टेज के बाय तरफ पार्किंग स्थल बनाया गया है।  

ट्रैफिक समस्या समाधान को हेल्पलाइन नंबर
एएसआई रणबीर सिंह 98135-75136
सब इंस्पेक्टर राजेंद्र 99918-42568
सब इंस्पेक्टर सुभाष 94169-34063
ईएचसी जितेंद्र -94663-81236
ईएचसी जरनेल 97293-04000
सिपाही मुकेश  98121-07884
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed