फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC will now work on lines of Haryana Public Service Commission

Haryana: ग्रुप डी और सी की नौकरी नहीं होगी आसान, बड़े संस्थानों के विशेषज्ञों से तैयार कराए जाएंगे प्रश्नपत्र

Mon, 05 Aug 2024 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

हरियाणा में काफी संख्या में युवा सीईटी पास करने के बाद मुख्य परीक्षा देने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों युवाओं ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात भी की थी। तब मुख्यमंत्री ने संकेत दिए थे कि सरकार मुख्य परीक्षा के लिए सीईटी पास का पैमाना बनाने जा रही है। 

विज्ञापन
HSSC will now work on lines of Haryana Public Service Commission
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठाने की तैयारी में है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इसके अलावा कम पदों के लिए लाखों दावेदारों के आने के चलते अभ्यर्थियों की भीड़ कम करने को एचएसएससी अब हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की तर्ज पर चलेगा। भविष्य में एचएसएससी के तहत होने वाली ग्रुप सी और ग्रुप डी की परीक्षा कठिन होगी। इसके लिए एचपीएससी की तर्ज पर देश के नामी शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर और विशेषज्ञों से प्रश्नपत्र तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

 
फिलहाल एचएसएससी में पदों के चार गुना अधिक सीईटी पास अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसके पीछे आयोग का तर्क है कि चार गुना अधिक अभ्यर्थियों को बुलाने से भीड़ कम हो जाती है। अगर सरकार ने सीईटी पास का नियम बना दिया तो आयोग एचपीएससी की तर्ज पर दोनों श्रेणियों में कठिन प्रश्नपत्र तैयार कराएगा, ताकि मेरिट हाई न जाए और केवल और केवल तैयारी करने वाले अभ्यर्थी ही परीक्षा पास करके नौकरी के लिए आगे जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एचएसएससी के अधिकारियों का कहना है कि आयोग एचपीएससी के नियमों का अध्ययन कर रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि सीईटी पास नियम लागू होने के बाद प्रश्नपत्र कठिन दिया जाएगा।

नौकरी के लिए लाखों युवा दौड़ में

प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए लाखों युवा दौड़ में हैं। ग्रुप डी की सीईटी परीक्षा में 8.54 लाख अभ्यर्थी बैठे थे और 4 लाख 10 हजार युवाओं ने यह परीक्षा पास की है। जबकि ग्रुप डी के कुल पद 13500 हैं। वहीं, ग्रुप सी की सीईटी की बात करें तो परीक्षा में कुल 7,73,572 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 3 लाख 57 हजार 930 उम्मीदवार पास हुए। ऐसे में इस समय सीईटी पास 7.70 लाख अभ्यर्थी नौकरी की तलाश में हैं। अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोग नया फार्मूला अपनाने जा रहा है।

एचपीएससी का फार्मूला

एचपीएससी अब आईआईटी और आईआईएम समेत देश के बड़े नामी संस्थानों के प्रोफेसर और विशेषज्ञों से पेपर तैयार कराता है। यह पेपर पहले के मुकाबले काफी कठिन होता है। इसी का नतीजा है कि आयोग को कई पदों पर योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिले और पद खाली रह गए। दूसरा, आयोग ने परीक्षाओं में यह भी शर्त लगा रखी है कि सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा में 50 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत तक अंक हासिल करने अनिवार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed