फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hsgmc confrence cancelled at saharanpur riots

सहारनपुर हिंसा: दो बड़े सिख सम्मेलन रद्द

Sun, 27 Jul 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Jul 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
hsgmc confrence cancelled at saharanpur riots

सहारनपुर की हिंसक घटना को सिख पंथ के लिए एक और संकट करार देते अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने एचएसजीएमसी विवाद अपने हाथ में ले लिया है।

विज्ञापन


इस मसले पर रविवार को श्री दरबार साहिब अमृतसर में शिअद व एसजीपीसी की तरफ से होने वाली विश्व पंथक कांफ्रेंस और आगामी सोमवार को एचएसजीएमसी (एडहॉक) द्वारा करनाल में आयोजित किए जाने वाले सिख सम्मेलन को रद्द करने संबंधी हुक्मनामा ज्ञानी गुरबचन सिंह ने शनिवार को जारी किया।
विज्ञापन


इसे स्वीकार करते शिअद व एसजीपीसी ने एचएसजीएमसी के खिलाफ मोर्चे का कार्यक्रम घोषित करने के लिए आयोजित होने वाली विश्व पंथक कांफ्रेंस को रद्द कर दिया है। इसी बीच एचएसजीएमसी विवाद का निपटारा भी अकाल तख्त साहिब पर दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के जरिए हल होने की संभावनाएं नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टकराव को हर हाल में रोका जाना चाहिए

hsgmc confrence cancelled at saharanpur riots

ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात में हर सिख चिंतित है व सहारनपुर की घटना ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। सिख कौम के लिए यह चुनौती-भरा समय है। ऐसे में टकराव को हर हाल में रोका जाना चाहिए। हरियाणा की अलग कमेटी के मसले का हल सिंह साहिबान दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी बातचीत से निकालेंगे।

ज्ञानी गुरबचन सिंह ने यह संकेत भी दिए कि हरियाणा की अलग कमेटी के मुद्दे पर पंथ से निष्कासित जगदीश सिंह झींडा और दीदार सिंह नलवी के निष्कासन पर भी पुनर्विचार हो सकता है, बशर्ते वह मसले के हल के लिए बातचीत को तैयार हों। बहरहाल, टकराव की स्थिति टल गई है, जो कि केंद्र सरकार के लिए भी राहत भरी खबर है।

मुख्यमंत्री बादल से मिले थे शांता कुमार

hsgmc confrence cancelled at saharanpur riots

केंद्र सरकार ने मसले के हल के लिए पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद बीते शुक्रवार को शांता कुमार ने बादल से बात करके उन्हें केंद्र की भावनाओं से अवगत करवा दिया था कि एनडीए सरकार एचएसजीएमसी विवाद से पनपे माहौल को हल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसलिए इस बात का ध्यान रखा जाए कि हालात न बिगड़ें।

जिस पर बादल ने स्पष्ट कह दिया था कि उन्हें मोर्चे लगाने का शौक नहीं, मसला हल होना चाहिए। उन्होंने मसले के हल के लिए केंद्र सरकार पर भरोसा भी जताया था। अब जत्थेदार अकाल तख्त साहिब द्वारा मसला अपने हाथ में लिए जाने के बाद बात अलग दिशा में मुड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed