फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How many houses were allotted by going out of turn during the time of DGP Sanjay Beniwal, tell in 21 days

डीजीपी संजय बेनीवाल के समय में आउट ऑफ टर्न जाकर कितने मकान आवंटित हुए, 21 दिन में बताएं

Fri, 01 Jul 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
How many houses were allotted by going out of turn during the time of DGP Sanjay Beniwal, tell in 21 days
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी संजय बेनीवाल के कार्यकाल में आउट ऑफ टर्न जाकर किन-किन पुलिसकर्मियों को 200 सरकारी मकान आवंटित किए गए, इसकी जानकारी पुलिस विभाग 21 दिन में याचिकाकर्ता को दे और हमें भी सूचित करे। यह आदेश केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने चंडीगढ़ पुलिस विभाग को दिया है। आदेश देते हुए आयोग ने कहा कि सरकारी मकान का आवंटन एक पब्लिक डीलिंग है और आरटीआई एक्ट के तहत इसकी जानकारी देना जरूरी है। इससे आवास आवंटन में भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के हवलदार जगजीत सिंह ने आरटीआई के तहत पुलिस विभाग से जानकारी मांगी थी कि तत्कालीन डीजीपी संजय बेनीवाल के कार्यकाल में आउट ऑफ टर्न जाकर दिए गए 200 सरकारी मकान किन-किन पुलिसकर्मियों को दिए गए। जगजीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों के नाम, बेल्ट नंबर और आउट ऑफ टर्न के लिए दी गई रिक्वेस्ट की फोटो कॉपी, नियुक्ति की तारीख और नोटिंग पेज की जानकारी मांगी थी लेकिन विभाग ने यह कहते हुए उनकी अपील खारिज कर दी कि यह थर्ड पार्टी इन्फार्मेशन है, इसलिए उन्हें सूचना नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

जगजीत ने आरोप लगाया था कि डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये में एक मकान दिए गए हैं। उन्होंने 27 जून 2018 से लेकर 15 अगस्त 2020 तक की जानकारी मांगी थी। उन्होंने मेडिकल और मृतकों के परिजनों को दिए गए मकानों के अलावा आउट आउट ऑफ टर्न जाकर दिए गए मकानों की जानकारी मांगी थी। उनका आरोप था कि संजय बेनीवाल और अन्य ने मिलकर मकानों को गलत तरीके से आवंटित किया है। जब पुलिस विभाग से जानकारी नहीं मिली तो जगजीत सिंह ने केंद्रीय सूचना आयोग दिल्ली का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
छह महीने में 35 और तीन साल के कार्यकाल में 200 मकान आवंटित किए
जगजीत सिंह की आरटीआई पर पुलिस विभाग ने बताया कि तत्कालीन डीजीपी संजय बेनीवाल के छह माह के कार्यकाल में आउट ऑफ टर्न जाकर 35 मकान दिए गए हैं। इसके बाद जगजीत ने संजय बेनीवाल के तीन साल के कार्यकाल के दौरान आउट ऑफ टर्न जाकर अलॉट किए गए मकानों की जानकारी मांगी। विभाग ने बताया कि इस दौरान 200 मकान आवंटित किए गए हैं लेकिन

किन पुलिसकर्मियों को मकान दिए गए, इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
बॉक्स
हाईकोर्ट में भी चल रहा है यह मामला
जगजीत सिंह ने इस मामले में सीबीआई को शिकायत देकर जांच की मांग की थी लेकिन सीबीआई ने इस पर जांच नहीं शुरू की। इसके बाद जगजीत सिंह हाईकोर्ट गए और इस केस में एफआईआर दर्ज कर सीबीआई से जांच शुरू करने की मांग की। यहमामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस मामले में अगली सुनवाई अगस्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed