फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Housing Board JE arrested taking bribe sent to jail

Chandigarh News: रिश्वत लेते गिरफ्तार हाउसिंग बोर्ड के जेई को भेजा जेल

Thu, 07 Nov 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Housing Board JE arrested taking bribe sent to jail
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के इनफोर्समेंट विंग के जेई भुवन चंद को सीबीआई अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेई पर अतिक्रमण की शिकायत को रफा-दफा करने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई को दी शिकायत में विकास शर्मा निवासी फेस-दो रामदरबार ने बताया कि वह बेल कंपनी में नौकरी करता है। उसने बीते 21 सितंबर को फेस-2 में मकान नंबर-925 में अवैध निर्माण को लेकर सीएचबी के व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे मामले को लेकर दो-तीन बार रिमाइंडर भी भेजा। इसके बाद 18 अक्तूबर को हाउसिंग बोर्ड के इनफोर्समेंट विंग में तैनात जेई भुवन चंद उसके घर आए और मकान की वीडियोग्राफी कर चले ले गए। जेई ने फिर अपने कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया। यहां पहुंचने पर पता चला कि खुद उसके मकान में बनाए गए अवैध शेड को लेकर भी शिकायत हो रखी है, इसलिए उसके मकान की छत व शेड को तोड़ना पड़ेगा। मकान की छत तोड़ने की बात पर विकास शर्मा ने जेई से इसका समाधान पूछा तो जेई ने कहा कि पहले तो मकान नंबर 925 की जो शिकायत दी है, उसे वापस लेना होगा और कुछ खर्चा भी देना होगा। पांच हजार रुपये लेने में बात तय हो गई। उधर, विकास शर्मा ने सीबीआई को शिकायत दे दी। मंगलवार देर शाम सीबीआई ने जेई को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सीएचबी कार्यालय के सामने जूस की रेहड़ी के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed