फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   house tax issue in chandigarh nagar nigam

हाउस टैक्सः कांग्रेस-भाजपा एकजुट, लाभ होगा जनता को

Thu, 06 Aug 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Aug 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
house tax issue in chandigarh nagar nigam

हाउस टैक्स की मनमानी दरों के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन कुछ राहत दे सकता है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी प्रशासन की मनमानी के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी से मिला। प्रशासक से बड़ी राहत का आश्वासन भी मिला है।

विज्ञापन


साथ ही प्रशासन पूर्व फौजियों को हाउस टैक्स से छूट दे सकता है। प्रशासन ने हाउस टैक्स 15 गुना तक बढ़ाने का नोटिस जब से जारी किया है, तब से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोशिएशन और राजनीतिक दल इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और एडवाइजर से भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार को संजय टंडन के नेतृत्व में आठ पार्षद और प्रदेश कार्यकारिणी के नेताओं ने हरियाणा गवर्नर हाउस में प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात की। इस मौके पर टंडन ने प्रशासक को ज्ञापन भी सौंपा। टंडन के अनुसार शहरवासियों पर हाउस टैक्स नहीं लगाना चाहिए था। शहर पर कोई वित्तीय बोझ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस पर सोलंकी ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने भाजपा पार्षदों से कहा कि हमने तो नगर निगम को अपने स्तर पर हाउस टैक्स लगाने का मौका दिया था। लेकिन निगम ने नहीं लगाया। ऐसे में प्रशासन को कदम उठाना ही था। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने निगम को इस बारे में कई रिमाइंडर भी भेजे थे।

संजय टंडन और पार्षद दल के नेता अरुण सूद ने कहा कि हाउस टैक्स का रेट 15 गुना तक बढ़ाया गया है जो शहरवासियों पर एक बड़ा बोझ है। सूद ने कहा कि पंजाब-हरियाणा में पूर्व फौजियों को हाउस टैक्स से राहत मिली हुई है जबकि प्रशासन ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें ऐसा नहीं किया गया है। भाजपा पार्षद सतीश कैंथ ने गांव और कॉलोनियों को हाउस टैक्स से छूट देने पर प्रशासक का धन्यवाद किया।


पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी ने टेनामेंट कॉलोनियों को वहां पर रहने वाले निवासियों को मालिकाना हक देने की मांग की। इस मौके पर मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन रामवीर भट्टी, वाइस चेयरमैन सुखविंद्र सिंह काला, महावीर कौशिक, चंद्रशेखर, जिला अध्यक्ष रमेश निक्कू, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed