फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hottest day of the season, chandigarh news

‘सन’ डे ने छुड़ाए सभी के पसीने, बना सीजन का सबसे गर्म दिन

Mon, 08 May 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Hottest day of the season, chandigarh news
- फोटो : File Photo
मौसम ने एक बार फिर बदलाव आया है। तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले 36 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार व बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


आज रात से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार रात से पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों का मौसम बदलेगा। दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। सिर्फ एक दो इलाकों में ही बारिश होगी। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। विभाग की ओर से बताया गया कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed