{"_id":"6593c98a3b35546dcf035318","slug":"hot-water-is-proving-dangerous-for-skin-in-winter-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म पानी से न धोएं चेहरा: ठंड से बचाव कहीं त्वचा न कर दे बेजान, विशेषज्ञों से जानें बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म पानी से न धोएं चेहरा: ठंड से बचाव कहीं त्वचा न कर दे बेजान, विशेषज्ञों से जानें बचाव के उपाय
Tue, 02 Jan 2024 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:39 PM IST
सार
जीएमएसएच-16 के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि चेहरे की त्वचा बेहद नाजुक होती है और उसकी सतह के भीतर अनेक छोटी-छोटी रक्त धमनियां होती हैं। इसके अलावा चेहरे पर अत्यधिक रोम छिद्र होते हैं। ऐसे में चेहरे को गर्म पानी से धोने पर त्वचा इरिटेट हो सकती है
विज्ञापन
face wash
- फोटो : Image Source: File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड से बचाव के लिए हर कोई कुछ न कुछ जुगाड़ करता नजर आ रहा है। कोई रूम हीटर के पास घंटों गुजार रहा है तो कोई ब्लोअर के सामने। वहीं, कुछ लोग नहाने से लेकर बार-बार चेहरा धोने के लिए भी गर्म पानी का उपयोग कर रहे हैं।
कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को बहुत ज्यादा गर्म पानी भी सामान्य ही लग रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा गर्म पानी का उपयोग लोगों की त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो रही है। अस्पतालों की त्वचा रोग की ओपीडी में त्वचा संबंधी मर्ज की शिकायत लेकर आने वालों में ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए विशेषज्ञ उन्हें इलाज के साथ ही गर्म पानी से त्वचा को होने वाले नुकसान की भी जानकारी दे रहे हैं।
जीएमएसएच-16 के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि चेहरे की त्वचा बेहद नाजुक होती है और उसकी सतह के भीतर अनेक छोटी-छोटी रक्त धमनियां होती हैं। इसके अलावा चेहरे पर अत्यधिक रोम छिद्र होते हैं। ऐसे में चेहरे को गर्म पानी से धोने पर त्वचा इरिटेट हो सकती है जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। लगातार गर्म पानी के संपर्क में आने से ठंड में त्वचा बेजान हो रही है।
विज्ञापन
लोग त्वचा में रूखापन और लालिमा के साथ ही डार्कनेस की शिकायत लेकर आ रहे हैं। डॉ. मंजीत ने बताया कि गर्म पानी से चेहरे पर अर्ली एजिंग साइन यानी वक्त से पहले उम्र की लकीरें नजर आ सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सीबम और कोलाजन का प्रोडक्शन गर्म पानी से बाधित हो सकता है जिससे चेहरे का मॉइश्चर कम हो सकता है और एजिंग साइन आने शुरू हो जाते हैं।
त्वचा के तेल को कर देता है समाप्त
वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञ व आईएमए के सचिव डॉ. विवेक मल्होत्रा ने बताया कि गर्म पानी त्वचा के प्रकृति तैलीयपन को सोख लेता है जिससे त्वचा में रूखापन आने लगता है। त्वचा रूखी, सूखी और पपड़ी की तरह निकलने लगती है। ठंड में यह समस्या तेजी से बढ़ती है क्योंकि गर्म पानी का उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं। ऐसे में इससे जुड़े नुकसान के बारे में भी जागरूक होना जरूरी है। खासतौर पर चेहरे की त्वचा के लिए न तो बहुत ठंडे न तो बहुत गर्म पानी का उपयोग करें।
त्वचा हो जाती है बेजान
डॉ. मंजीत ने बताया कि जरूरत से ज्यादा गर्म पानी त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाता है जिससे स्किन बैरियर यानि त्वचा को सुरक्षा देने वाली परत खराब हो सकती है। इससे त्वचा जरूरत से ज्यादा सेंसिटिव, लाल और पोर्स बड़े हुए दिखन लगते हैं। इसके कारण ही त्वचा बेजान दिखने लगता है।
ठंड में इसका रखें ध्यान
चेहरा धोने के लिए बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी नहीं बल्कि कमरे के तापमान पर रखे गए पानी का इस्तेमाल करें। पानी चेहरे के लिए सही है या नहीं यह जांचने के लिए अपनी कलाई पर पानी डालकर देखें, अगर किसी तरह की असहजता नहीं होती है तो इस पानी को त्वचा या चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है।