{"_id":"85e47e4d1474b780e597877534a86796","slug":"hostages-issue-will-be-discussed-to-center-government-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से बंधकों के मुद्दे पर फिर बात करेंगे: बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से बंधकों के मुद्दे पर फिर बात करेंगे: बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी/बादल (मुक्तसर)
Updated Sat, 29 Nov 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इराक में फंसे 39 पंजाबियों की रिहाई के लिए सरकार वचनबद्ध है। राज्य सरकार इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष फिर उठाएगी।
विज्ञापन
सरकार पिछले कई महीनों से केंद्र के सामने इस मुद्दे को उठा रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को गांव बादल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। वे संगत दर्शन कार्यक्रम करने आए हुए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और शिअद के सांसदों को इस मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाने को कहा है। वे इस मसले को लेकर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और इराक में भारत सरकार के विदेश दूत के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि इस मामले का हल निकाला जा सके।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मसला होने के कारण इस मामले में सूबा सरकार ज्यादा दखल नहीं दे सकती है। इराक के साथ बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार ही अधिकृत है। केंद्र सरकार इस मामले को हल करने के लिए गंभीर है। केंद्र के साथ मिलकर राज्य सरकार इस मसले का हल करने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से कैंसर के खात्मे के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। चंडीगढ़ के निकट मुल्लांपुर में बन रहा कैंसर अस्पताल इसी सार्थक प्रयासों का नतीजा है। राज्य सरकार ने अमृतसर, फरीदकोट, पटियाला में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैं सर पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए विशेष प्रयत्न किए हैं।
इसी तरह बठिंडा और संगरूर में भी अति आधुनिक सेंटर बनाए जा रहे हैं। यही नहीं सरकार ने कैंसर के मरीजों के लिए कैशलेस स्कीम भी शुरू की है। साथ ही पीड़ितों को सस्ते दाम पर दवाएं मुहैया कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।