{"_id":"6b5fbb6c217b80d2552407d8cf0a2d53","slug":"horrible-incident-in-jalandhar-3-killed-in-sewerage-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Fri, 11 Sep 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मैरिज पैलेस में सीवरेज टैंक साफ करने के लिए उतरे तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसा पंजाब के मोगा में हुआ। मोगा-जालंधर रोड स्थित गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित एक मैरिज पैलेस में सीवरेज टैंक साफ करने के लिए उतरे तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शाम करीब 5 बजे दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों में एक पंद्रह साल का किशोर भी शामिल था। यह तीनों मजदूर गांव घल्लकलां के निवासी और दलित जाति से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित विक्टोरिया पैलेस में तीन मजदूर जगराज सिंह (27), जगसीर सिंह (15), जुझार सिंह (25) दोपहर दो बजे सीवरेज टैंक साफ करने के लिए आए। इस दौरान जगराज सिंह रस्सी के सहारे तकरीबन 50 फुट गहरे सीवरेज टैंक में उतरने लगा, अचानक रस्सी टूटने से वह सीवरेज टैंक में गिर गया।
विज्ञापन
मजदूर जगसीर सिंह और जुझार सिंह भी उसे बचाने के लिए सीवरेज टैंक में उतर गए। तीनों नीचे सीवरेज के मलबे में दब गए। घटना के बारे में पता चलने पर पैलेस के मालिक और वहां काम कर रहे कर्मियों ने शोर मचा दिया और वहां से गुजर रहे लोगों से सहायता की मांग की।
इसके बाद घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई। डीएसपी धर्मकोट गुरमेल सिंह, थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर रछमिंदर सिंह, एसडीएम धर्मकोट जसपाल सिंह, नायब तहसीलदार गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे।
नगर निगम की मशीनों की मदद से मजदूरों के शव लगभग 2 घंटे बाद बाहर निकाले गए। उधर, डीएसपी धर्मकोट गुरमेल सिंह ने बताया कि अगर पीड़ित परिवारों की ओर से शिकायत दी जाएगी तो पुलिस बनती कानूनी कार्रवाई करेगी।