फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   horrible fire on diwali night in malerkotla popular new bombay showroom

दीवाली की रात शोरूम पर कहर बन टूटी चिंगारी, आग से लाखों का नुकसान

Mon, 31 Oct 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Mon, 31 Oct 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
horrible fire on diwali night in malerkotla popular new bombay showroom
दीवाली की रात को शोरूम में लग भयानक आग
दीवाली की रात एक छोटी सी चिंगारी नामी शॉपिंग मॉल पर कहर बनकर टूटी। इतनी भयानक आग लगी कि लाखों का नुकसान हो गया।  घटना पंजाब के मालेरकोटला की है।
विज्ञापन


यहां तेलियां बाजार में बने  न्यू बांबे शोरूम में देर रात भयंकर आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग बुझाने के लिए युवाओं ने काफी मशक्कत की, भले ही वह सफल नहीं हो पाए किंतु इर्द-गिर्द में आग न फैले इसका बचाव उन्होंने कर लिया।

विवाह शादियों के दौरान लहंगा और पोशाकें किराए पर देने के लिए प्रसिद्ध न्यू बांबे शोरूम में जब रविवार रात करीब सवा दस बजे आग लगी तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।
विज्ञापन

मालिक को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान

horrible fire on diwali night in malerkotla popular new bombay showroom
दीवाली की रात को शोरूम में लग भयानक आग
दुकान मालिक रजनीश कुमार के अनुसार, इस हादसे में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना से दो घंटे बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी लोगों की नाराजगी देखने को मिली।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग लगने से डेढ़ घंटे बाद पहुंचीं, फायर अधिकारी कर्म सिंह के अनुसार, अहमदगढ़ में भी आग लगने से गाड़ी वहां गई हुई थी इसलिए देरी हुई। सिटी पुलिस के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट है, फिर भी हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है

मुआवजे की कोशिश की जाएगी : प्रशासन
तहसीलदार बादल दीन ने बताया कि मामले की जानकारी के लिए पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है और प्रशासन पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की भी कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed