{"_id":"fde3b87114c4f5139deefa1549221481","slug":"horrible-fire-in-car-in-karontha-5-lakh-also-burnt-in-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क धू-धू कर जली कार, 5 लाख रुपये खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क धू-धू कर जली कार, 5 लाख रुपये खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, करौंथा
Updated Tue, 11 Aug 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के झज्जर में गांव करौंथा के पास बीच सड़क कार में भयानक आग लग गई। 5 लाख जलकर खाक हो गए। हादसे में कार सवार कुलबीर सिंह बुरी तरह घायल हो गया, वहीं दो अन्य को मामूली चोटें आई। कुलबीर सिंह को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शराब ठेकेदार कुलदीप सिंह अपने भाई संदीप और भांजे अमित के साथ किसी काम से रोहतक आए थे। उनके पास 5 लाख रुपये थे। उन्हें किसी अन्य काम से झज्जर जाना था। रास्ते में करौंथा गांव के पास अचानक सामने भैंसों का झुरमुट आ गया और गाड़ी उनसे जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर लगने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी में स्पार्किंग होने लगी। आग लगने की आशंका से तीनों कार सवार बाहर निकल आए। इतने में गाड़ी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुलबीर सिंह को पैसे निकालने का मौका ही नहीं लगा और वे भी जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
कार में बीच सड़क लगी भयानक आग देखकर लोंगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग बुझाने के प्रयास किए गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को सूचना दी गई। फायरबिग्रेड को भी बुला लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फायरबिग्रेड ने आग बुझाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।