फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda & SRK factionalism likely to end with Rahuls intervention

Chandigarh News: राहुल के हस्तक्षेप से हुड्डा-एसआरके में गुटबाजी खत्म होने के आसार

Mon, 29 Jan 2024 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Hooda & SRK factionalism likely to end with Rahuls intervention
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के बीच गुटबाजी खत्म होने के आसार हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुटबाजी के मामले को गंभीरता से लिया है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से समय निकालते हुए हरियाणा के नेताओं को बातचीत के लिए असम तलब किया। पिछले दिनों असम में राहुल की मौजूदगी में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा इंचार्ज दीपक बाबरिया, कुमारी सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे।
सूत्रों ने बताया है कि बैठक में एसआरके ग्रुप ने नेताओं ने कहा कि वे कांग्रेस की मजबूती के लिए ही काम कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा भी राहुल गांधी ही भारत जोड़ा न्याय यात्रा से जुड़ी है। इस दौरान उन्होंने प्रभारी दीपक बाबरिया की ओर से हरियाणा यात्रा शुरू होने से पहले जारी किए पत्र का मुद्दा उठाया। बाबरिया ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के नाम पत्र जारी करके इस यात्रा से दूरी बनाने का आग्रह किया था। इस पर राहुल ने नाराजगी जताई और जवाब लिया। राहुल ने उन्हें कहा है कि भविष्य में इस तरह का कोई पत्र न जारी करे। सभी नेताओं को एक साथ लेकर चलना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

राहुल ने बाबरिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार की जा रही जनआक्रोश रैलियों, घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस और जिलावार चल रहे कार्यकर्ता सम्मेलनों में एसआरके ग्रुप के नेताओं को सम्मानपूर्वक तवज्जो देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राहुल ने एसआरके ग्रुप के नेताओं को भी हिदायतें दी हैं कि वह मिलकर राज्य में कांग्रेस को मजबूत करें। कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने असम में हुई बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि संदेश यात्रा भी पार्टी का कार्यक्रम है। इस यात्रा के पूरी होने के बाद कांग्रेस के सभी नेता एकजुट नजर आएंगे और सभी एक मंच से भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए गठित की गई कमेटियों में सभी नेताओं के समर्थकों को शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व ब्लाॅक अध्यक्षों की सूची जल्द जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरके गुट के पोस्टरों में नजर आए हुड्डा व उदयभान की फोटो
राहुल की ओर से बैठक लेने के बाद कुछ बदलाव दिखने लगा है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला व विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही हरियाणा संदेश यात्रा को अधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। वहीं, एसआरके गुट की ओर से जारी हरियाणा संदेश यात्रा के पोस्टरों में अब कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान के फोटो प्रकाशित हुई है। वहीं, अब माना जा रहा है कि हुड्डा के खेमे की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में अब एसआरके गुट नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा और उनके नाम व फोटो भी बैनर व पोस्टर पर होगी।


सूची में अनदेखी का मुद्दा भी उठाया
राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान एसआरके गुट ने पिछले दिनों आलाकमान की ओर से जारी चुनाव संबंधी सूची में अपने समर्थकों की अनदेखी का मुद्दा उठाया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, राजनीतिक मामलों की कमेटी, अनुशासन समिति और घोषणा-पत्र कमेटी का गठन हुआ है। इन कमेटियों में सैलजा, सुरजेवाला व किरण समर्थकों की अनदेखी हुई है, जबकि हुड्डा खेमे के नेताओं को ज्यादा जगह दी गई है। राहुल ने बाबरिया में सभी नेताओं के समर्थकों को शामिल करने की हिदायतें दी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इन कमेटियों में विस्तार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed