फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Public outcry due to shortage of electricity and water

बिजली-पानी की किल्लत से जनता में हाहाकार : हुड्डा

Wed, 19 Jun 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Public outcry due to shortage of electricity and water
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में बिजली-पानी की किल्लत के चलते हाहाकार मचा हुआ। मगर भाजपा सत्ता सुख में मदहोश आंखें बंद किए बैठी है। जो पार्टी जनता की बिजली-पानी जैसी आधारभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली की किल्लत के चलते ना सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों के काम-धंधे व उद्योगों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। हुड्डा ने कहा जनता को गर्मी के बीच बिजली और पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान बिजली उत्पादन में हरियाणा सरप्लस स्टेट बन गया था। प्रदेश के पास खुद के इतने पावर प्लांट और उत्पादन क्षमता हैं कि वह प्रदेश की जरूरत पूरी करने में सक्षम है, मगर भाजपा इन पावर प्लांट्स से पर्याप्त बिजली उत्पादन नहीं कर रही है। कई यूनिट्स बंद पड़ी हैं। इसके कारण प्रदेश को अन्य निजी कंपनियां पर आश्रित होना पड़ता है। पिछले दस साल में मांग बढ़ने के बाद ना कोई नया कारखाना लगा और न ही कोई नई यूनिट का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed