फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said I have nothing to do with EDs action

ईडी की कार्रवाई से मेरा कोई सरोकार नहीं : हुड्डा

Sat, 31 Aug 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Hooda said I have nothing to do with EDs action
जो भ्रष्टाचारी...वो फंसते हैं : नायब
विज्ञापन


दो कंपनियों की 834.03 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के बाद गरमाई सियासत

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़/करनाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने दावा किया है कि यह मामला पुराना है और इससे उनका कोई सरोकार नहीं है। चुनाव के समय में लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। उधर, सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को करनाल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में हुड्डा पर पलटवार किया। सीएम सैनी ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं, वो फंसते हैं। ईडी ने अपना काम किया है।

ईडी ने वीरवार को बिल्डर लॉबी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल से जुड़े एक मामले में 834 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच (जब्त) की है। इसमें ईएमएएआर (एम्मार) इंडिया लिमिटेड की 501.13 करोड़ रुपये की संपत्ति और एमजीएफ डेवलपमेंटस लिमिटेड की 332.69 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है। इन दोनों कंपनियों ने 834.03 करोड़ रुपये कीमत की 401.65 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह जमीन हरियाणा के गुरुग्राम और दिल्ली के आसपास 20 गांवों में स्थित है। आरोप है कि तत्कालीन सरकार ने किसानों को जमीन अधिग्रहण का डर दिखाकर उन्हें औने-पौने दामों पर बिल्डरों को बेचने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को यह घटनाक्रम पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बना रहा। राजनीति के गलियारों तथा सोशल मीडिया पर हुड्डा को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म रहा। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि जिस एफआईआर में मेरा नाम है, वह पुराना मामला है। इस मुद्दे पर ईडी की कार्रवाई को लेकर गए ज्यादातर सवालों को हुड्डा ने टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला बोले- ईडी मतलब इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ बीजेपी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने ईडी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि ईडी का मतलब इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ बीजेपी है। सुरजेवाला ने कहा कि सीबीआई का मतलब कैप्टिव ब्यूरो ऑफ बीजेपी है। देश में जहां-जहां चुनाव होते हैं वहां मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए ईडी, सीबीआई व आयकर की कार्रवाई दिखाते हैं। इससे ज्यादा इनकी बात में कोई वजन नहीं। दस साल बीजेपी की सरकार रही, उस समय कार्रवाई कर सकते थे। अब चुनाव के समय में ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।


भाजपा चुनाव से पहले एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग : सैलजा

हिसार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। भाजपा हर बार चुनाव से पहले एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। यह बात उन्होंने अपने आवास पर मीडिया की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मामले से जुड़ी कंपनियों की करीब 832 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच-कुर्क किए जाने के सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से इन एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed