फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister asked Information about Nirbhaya Fund record

दिल्ली में अमित शाह से मिले गृह मंत्री अनिल विज, तलब किया निर्भया फंड का रिकॉर्ड

Thu, 05 Dec 2019 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Home Minister asked Information about Nirbhaya Fund record
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। संसद भवन हाल में हुई करीब आधे घंटे की मुलाकात में विज ने शाह को हरियाणा के ताजे राजनीतिक हालातों के बारे में बताया। राज्य की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा की। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से शाह प्रभावित हुए।

विज्ञापन


उन्होंने इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाने के लिए कहा है। ऐसे में विज ने उन्हें अवगत करवाया कि पहले हम स्वास्थ्य विभाग के तौर पर पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा करते थे लेकिन अब चूंकि दोनों विभागों की कमान मेरे पास है। ऐसे में नशे को काबू करने में समस्या नहीं होगा। हरियाणा में नशे को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा में काम बहुत बेहतर ढंग से हो रहा है। शाह के मार्गदर्शन के मुताबिक ही सूबे में अपराध नियंत्रण की कवायद तेज कर दी है। पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के साथ ही यह व्यवस्था भी की जा रही है कि पुलिस हर समय मुस्तैद रहे। राज्य में होने वाली छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी उन्हें देते हैं साथ में यह भी बताते हैं कि घटना कितनी गंभीर है। हरियाणा पुलिस को अपराधिक मामलों पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने तलब किया निर्भया फंड का रिकॉर्ड
हैदराबाद मामले के बाद हरियाणा सरकार भी निर्भया फंड के उपयोग को लेकर हरकत में आ गई है। पुलिस विभाग ने दिल्ली मामले के बाद बने निर्भया फंड को अब तक सालाना कितना खर्च किया, गृह मंत्री अनिल विज ने रिकॉर्ड तलब कर लिया है। उन्होंने डीजीपी मनोज यादव से फंड उपयोग का ब्योरा मांगा है। 

विज ने दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्भया फंड को लेकर सारी डिटेल मांगी है। कितना पैसा आया, किस तरीके से खर्च हुआ और जो बचा हुआ है उसे किस तरीके से खर्च किया जा सकता है, इसे लेकर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ रिपोर्ट आने पर चर्चा करेंगे।

विज ने कहा कि डायल-100 का हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर खरीदना है, गाड़ियों की खरीद भी होनी है। छह महीने में डायल-100 योजना शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही पुलिस विभाग की बैठक होगी। पंजाब के समान वेतनमान को लेकर उन्होंने अपने विभागों के अधिकारियों से डिमांड रिपोर्ट भी मांगी है।

एमसी गुरुग्राम में भ्रष्टाचार की शिकायत आने पर लूंगा एक्शन
विज ने कहा है कि नगर निगम गुरुग्राम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत आई तो जरूर एक्शन लूंगा। ठेकेदारों के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जानकारी मिली है, लेकिन शिकायत नहीं आई। फरीदाबाद और करनाल नगर निगम की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही थीं, इसलिए स्पेशल ऑडिट का निर्देश निर्देश दिया है। 

ईडी कार्रवाई का बचाव, भूपेंद्र हुड्डा पर तंज
पूर्व सीएम ओपी चौटाला के फार्म हाउस पर ईडी की रेड और संपत्ति अटैच करने पर अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी की अपनी प्रक्रिया है। ईडी सब कुछ देखने और समझने के बाद कार्रवाई करती है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि हुड्डा विधानसभा में कहते थे, मेरे खिलाफ कहीं से जांच करा लो। अब जांच हो रही है तो उन्हें सहयोग करना चाहिए और स्वागत करना चाहिए, एतराज किस बात का। जो हुड्डा ने किया है और हमने देखा है, उसके हिसाब से उन्हें अब तक जेल चले जाने चाहिए था। वह जेल से ज्यादा दूर नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed