फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Department asked for report of gang war in Goindwal sahib Central Jail

गोइंदवाल साहिब जेल: 15 महीने पहले हुई शुरू, यहां से रची जा चुकी बड़ी साजिश, अब गृह विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 28 Feb 2023 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 12:15 AM IST
सार

गैंगवार की घटना के बाद सोमवार को गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में जांच की गई तो 10 मोबाइल, चार हेडफोन, पांच जुगाड़ू चार्जर, पांच डाटा केबल, नौ सिम मिले। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Home Department asked for report of gang war in Goindwal sahib Central Jail
गोइंदवाल साहिब जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

15 महीने पहले शुरू हुई अत्याधुनिक गोइंदवाल केंद्रीय जेल खामियों के चलते शुरू से ही सुर्खियों में रही है। जेल में गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा इसी जेल में बैठकर गैंगस्टरों द्वारा पाकिस्तान से हथियार व नशा मंगवाने के रैकेट का खुलासा भी हो चुका है लेकिन इसके बाद भी इस मामले को जेल अथॉरिटी गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं, रविवार को दो गैंगस्टरों की मौत के मामले की रिपोर्ट गृह विभाग ने तलब कर ली है। सीएम भगवंत मान के पास ही गृह विभाग है। ऐसे में उन्हें इस संबंधी सारी जानकारी से अपडेट करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


यह जेल दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी। पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में एक गैंगस्टर दीपक टीनू भी इसी जेल में बंद है। जनवरी में उसने अपने साथियों सहित तीन कैदियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। हमले में घायल तीनों लोगों को तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
विज्ञापन


दिसबंर 2022 में तरनतारन के सहराली थाने पर आतंकी हमला हुआ था। इस मामले में उस समय कुल 12 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरपीजी हमले की साजिश गोइंदवाल साहिब जेल से ही आरोपी अजमीत सिंह ने रची थी। अजमीत हमले की योजना के लिए विदेश स्थित अपने आकाओं के संपर्क में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2022 में विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जेल के अंदर से जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी की मिलीभगत से काम कर रहे गैंगस्टरों की एक सांठगांठ का भंडाफोड़ किया था। एसटीएफ ने कहा था कि गिरोह के सदस्य सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के लिए जेल से काम कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि जेलों में स्थिति को सुधारने के लिए उचित इंतजाम नहीं हैं। कर्मचारियों की कमी और अति आधुनिक जैमर लगाने के लिए पहले ही सरकार को लिखा जा चुका है।


इसी महीने मिल चुके हैं 50 से अधिक मोबाइल
गोइंदवाल साहिब जेल में कैदी धड़ल्ले से मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे है। रोजाना वहां पर जांच में मोबाइल पकडे़ जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो फरवरी महीने में जेल में 50 मोबाइल फोन पकड़े गए हैं। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर मोबाइल जेल के बाहर से फेंके जा रहे हैं। गैंगवार की घटना के बाद सोमवार को गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में जांच की गई तो 10 मोबाइल, चार हेडफोन, पांच जुगाड़ू चार्जर, पांच डाटा केबल, नौ सिम मिले। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed