{"_id":"0b8381b24d3ae39d9baa61c98b0d4e99","slug":"holiday-special-toy-train-for-shimla-started-do-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के लिए हॉली-डे स्पेशल ट्रेन आज से, करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के लिए हॉली-डे स्पेशल ट्रेन आज से, करें सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Sun, 03 May 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की दिलकश वादियों की सैर के लिए जाने वाले सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए रेलवे शिमला के लिए रविवार से दोपहर को एक हॉली-डे स्पेशल ट्वॉय ट्रेन शुरू कर रहा है। हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी के कारण हिमाचल की ठंडी वादियों की सैर के लिए जाने वाले सैलानियों की संख्या में तेजी से उछाल आ रहा है। सीजन के दौरान बेकाबू वेटिंग लिस्ट पर काबू पाने तथा सैलानियों की सुविधा के लिए रेल विभाग रविवार दोपहर 12:45 बजे एक हॉली डे स्पेशल ट्वॉय ट्रेन शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही रेलवे सुबह 6:30 बजे दूसरी हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन शिवालिक डुप्लीकेट शुरू कर सकता है। ताकि बढ़ती वेटिंग लिस्ट पर काबू पाया जा सके। इन दिनों ट्रेन में सीट पाने के लिए सैलानियों में मारामारी जैसे हालात हैं। रोजाना सैकड़ों सैलानियों को ट्रेन में पांव रखने तक की जगह नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरन बस से जाना पड़ता है।
विज्ञापन
स्टेशन से बताया गया कि दोपहर 12:10 बजे शिमला के लिए चलने वाली हिमालयन क्वीन में वेटिंग लिस्ट 50 तक पहुंचने के साथ ही वेटिंग की टिकटें भी बंद हो गई हैं। जिस कारण दोपहर 12:45 बजे हॉली-डे स्पेशल ट्वॉय ट्रेन रविवार से शुरू की जा रही है। इसके अलावा जल्द ही दूसरी हॉली-डे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।