फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   holi celebreation twenty two other countries

देखिए, 22 देशों में कैसे गजब मनाई जाती है 'होली'

Fri, 06 Mar 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Mar 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
holi celebreation twenty two other countries

भारत ही नहीं विश्व के अन्य अनेक देशों में भी होली अथवा होली से मिलते-जुलते त्योहार मनाने की परंपराएं हैं। देखिए, 22 देशों की 'होली'।

विज्ञापन

पाकिस्तान, बंगलादेश, श्री लंका और मरिशस में भारतीय परंपरा के अनुरूप ही होली मनाई जाती है। वहीं, कई देश इसे अलग नाम से और अलग-अलग दिनों में मनाते हैं।
स्पेन
स्पेन में हर वर्ष खेले जाने वाला त्योहार ला टोमैटीना। सिर्फ और सिर्फ टमाटरों की मजेदार होली। लोग टमाटर मारते हैं, खाते हैं और कई किलोमीटर तक इसमें बस फिसलते चले जाते हैं।
विज्ञापन

अमेरिका
अमेरिका में होली का त्योहार हैलोवीन नाम से प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर की रात को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य पूजा की जाती है। इसे होबो कहते हैं। इसे होली की तरह मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लोग फूहड वेशभूषा धारण करते हैं। बच्चों की टोलियां सूर्यास्त के बाद खेलने-कूदने और मस्ती के लिए जमा हो जाती हैं।
स्वीडन नॉर्थ
नार्वे और स्वीडन में सेंट जान का पवित्र दिन होली की तरह से मनाया जाता है।
शाम को किसी पहाड़ी पर होलिका दहन की भांति लकड़ी जलाई जाती है और लोग आग के चारों ओर नाचते गाते परिक्रमा करते हैं।

जर्मनी में बीयर की होली

holi celebreation twenty two other countries

जर्मनी के म्यूनिच में मनाए जाने वाला ऑक्टोबरफेस्टा। इस फेस्टिवल में लोग बीयर की होली खेलते हैं। इस लोग पीते हैं, एक-दूसरे पर उड़ेलते भी हैं और लाइटिंग के साथ मजे भी लेते हैं।
इसके अलावा ईस्टर के समय में पेड़ों को काटकर गाड़ दिया जाता है। उसके चारों ओर लकड़ी व घास का ढेर लगा देते हैं और उसमें आग लगा देते हैं। एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और कपड़ों पर ठप्पा लगा हंसते हैं।
नेपाल
नेपाल में होली के अवसर पर काठमांडू में एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में बांस का स्तम्भ गाड़ कर आधिकारिक रूप से होली के आगमन की सूचना दी जाती है।
थाईलैंड
तेरह अप्रैल को ही थाईलैंड में नव वर्ष 'सौंगक्रान' प्रारंभ होता है इसमें वृद्धजनों के हाथों इत्र मिश्रित जल डलवाकर आशीर्वाद लिया जाता है।
अफ्रीका
अफ्रीका में 'ओमेना वोंगा' मनाया जाता है। इस अन्यायी राजा को लोगों ने ज़िंदा जला डाला था। अब उसका पुतला जलाकर नाच गाने से अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हैं।
अफ्रीका के कुछ देशों में सोलह मार्च को सूर्य का जन्म दिन मनाया जाता है। लोगों का विश्वास है सूर्य को रंग-बिरंगे रंग दिखाने से उसकी सतरंगी किरणों की आयु बढ़ती है।

पोलैंड में एक दूसरे पर रंग और गुलाल

holi celebreation twenty two other countries

पोलैंड में 'आर्सिना' पर लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल मलते हैं। यह रंग फूलों से निर्मित होने के कारण काफ़ी सुगंधित होता है। लोग परस्पर गले मिलते हैं।
बेल्जियम
बेल्जियम की होली भारत सरीखी होती है और लोग इसे मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां पुराने जूतों की होली जलाई जाती है।
इटली
इटली में रेडिका त्योहार फरवरी के महीने में एक सप्ताह तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लकड़ियों के ढेर चौराहों पर जलाए जाते हैं। लोग अग्नि की परिक्रमा करके आतिशबाजी करते हैं, गुलाल भी लगाते हैं। रोम में इसे सेंटरनेविया कहते हैं।
जापान
जापान में 16 अगस्त रात्रि को टेमोंजी ओकुरिबी नामक पर्व पर कई स्थानों पर तेज़ आग जला कर यह त्योहार मनाया जाता है।�
चीन
चीन में होली की शैली का त्योहार च्वेजे कहलाता है। यह पंद्रह दिन तक मनाया जाता है। लोग आग से खेलते हैं और अच्छे परिधानों में सज धज कर परस्पर गले मिलते हैं।

इंग्लैंड में भेंट करते हैं दोस्तों को रंग

holi celebreation twenty two other countries

इंग्लैंड में मार्च के अंतिम दिनों में लोग अपने मित्रों और संबंधियों को रंग भेंट करते हैं ताकि उनके जीवन में रंगों की बहार आए।
फ्रांस
फ्रांस के नारमडी नामक स्थान में घास से मनी हुई मूर्ति को शहर में घुमाकर गाली देते हुए आग लगा देते हैं। बच्चे हो-हल्ला करते इसके चक्कर लगाते हैं।

अन्य देशों की होली

म्यांमार में इसे जल पर्व के नाम से जाना जाता है। हंगरी का ईस्टर होली के अनुरूप ही है। लाओस में यह पर्व नववर्ष की खुशी के रूप में मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर पानी डालते हैं।
चेक और स्लोवाक क्षेत्र में बोलिया कोनेन्से त्योहार पर युवा लड़के-लड़कियाँ एक दूसरे पर पानी एवं इत्र डालते हैं।
हालैंड का कार्निवल होली सी मस्ती का पर्व है। यूनान में इसे मेपोल कहते हैं। ग्रीस का लव ऐपल होली भी प्रसिद्ध है।
साईबेरिया में घास फूस और लकड़ी से होलिका दहन जैसी परिपाटी देखने में आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed