{"_id":"5d010a7ad13db5cad6565f3a9e7ece0b","slug":"hockey-star-sandeep-singh-involving-campaign-daughter-will-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम से जुड़े हॉकी स्टार संदीप सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम से जुड़े हॉकी स्टार संदीप सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jan 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान से अब हॉकी स्टार संदीप सिंह और ऑस्ट्रेलिया के फॉरवर्ड जेक वेटन भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेने वाली पंजाब वारियर्स की टीम के खिलाड़ी वीरवार को यहां अमर उजाला के ऑफिस पहुंचे।
उन्होंने मुहिम का समर्थन करते हुए ‘बेटी ही बचाएगी’ का शपथ पत्र भी भरा। उनके साथ टीम ऑपरेशन हेड मनोज कुमार भी थे।
देखें फोटो गैलरी: ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान को हॉकी स्टार का साथ
कुरुक्षेत्र के शाहबाद के रहने वाले ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने कहा कि वह प्रिंट मीडिया के ऑफिस में पहली बार आए हैं। वे अमर उजाला अखबार के फैन हैं।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके घर में भी अमर उजाला ही आता है। यही नहीं जब वे विदेशों के टूर पर होते हैं तो अमर उजाला के ई-पेपर के जरिए अपने देश और शहर के जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन फारवर्ड जेक वेटन ने चंडीगढ़ शहर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का मौसम काफी अच्छा है।