फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey legend Balbir Singh Sr suffers cardiac arrests, remains critical

हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर को तीसरी बार पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक, कैप्टन ने स्वस्थ होने की कामना की

Thu, 14 May 2020 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hockey legend Balbir Singh Sr suffers cardiac arrests, remains critical
बलबीर सिंह - फोटो : ट्विटर

हॉकी लीजेंड और तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे बलबीर सिंह सीनियर की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। बीते आठ मई से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती सीनियर की तबीयत बुधवार को फिर उस समय और बिगड़ गई जब उन्हें तीसरी बार दिल का दौरा पड़ा। हालांकि डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। तब से उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन


बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने बताया बीते बुधवार को नानाजी को दो बार दिल का दौरा पड़ा था। उनकी हालत ठीक नही है और उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह बलबीर सिंह को दिल का दौरा पड़ चुका है। बता दें कि 8 मई को अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। लगातार बिगड़ती तबीयत के चलते हॉकी के प्रशंसक उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बड़ी राहतः कोरोना संक्रमित चंडीगढ़ के पांच और पंजाब का एक मरीज डिस्चार्ज होकर लौटे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने ट्वीट कर जल्द ठीक होने की कामना की
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बलबीर सिंह सीनियर के जल्द ठीक होने की कामना की। मंगलवार को ट्वीट करते हुए कैप्टन ने लिखा कि, यह जानकर दुख हुआ कि बलबीर सिंह सीनियर जी को दिल का दौरा पड़ा है और वह अभी गंभीर अवस्था में आईसीयू में हैं। सर, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पिछले साल भी अस्पताल में कराना पड़ा था भर्ती

बता दें कि बीते 8 मई को अचानक तबीयत खराब होने पर बलबीर सिंह सीनियर को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तब से वह फोर्टिस के जनरल आईसीयू में भर्ती हैं। सीनियर को पिछले साल जुलाई 2019 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

यह हैं बलबीर सिंह सीनियर की उपलब्धियां
बलबीर सिंह सीनियर लंदन ओलंपिक 1948, हेलसिंकी ओलंपिक 1952 और मेलबर्न ओलंपिक 1956 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 1956 के ओलंपिक में वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने थे। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप 1971 में ब्रॉन्ज और वर्ल्ड कप 1975 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed