फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Corona Patients Discharged from PGI Chandigarh

कोरोनाः चंडीगढ़ के पांच और पंजाब का एक मरीज हुआ डिस्चार्ज, बिना मास्क घूम रहे दो गिरफ्तार

Thu, 14 May 2020 12:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 May 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Corona Patients Discharged from PGI Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

पीजीआई से गुरुवार को भी चंडीगढ़ के 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। उनके साथ पंजाब का भी एक मरीज ठीक होकर घर लौटा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के ठीक हुए मरीजों में सेक्टर- 26 निवासी 32 साल का युवक, सेक्टर- 30बी निवासी 62 साल का वृद्ध, 55 साल की महिला के साथ ही 35 साल व 23 साल की दो अन्य महिलाएं शामिल हैं। सेक्टर- 30बी की 23 और 35 साल की दोनों महिलाएं अलग-अलग घरों से हैं, जबकि 62 साल का पुरुष और 55 साल की महिला एक ही घर के सदस्य हैं।
विज्ञापन


वहीं मुल्लापुर पंजाब का 36 साल का एक युवक शामिल है। कोरोना को मात देकर पीजीआई से घर लौटते समय इन मरीजों ने डॉक्टरों और स्टाफ को धन्यवाद दिया। पीजीआई डायरेक्ट डॉ. जगतराम ने उन्हें गुलदस्ता देकर घर रवाना किया। चंडीगढ़ के 5 और मरीजों के ठीक होने के बाद कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 37 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बापूधाम में बिना मास्क पहने घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

सेक्टर- 26 थाना पुलिस ने बापूधाम से दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना मास्क पहने घूम रहे थे। पुलिस ने बापूधाम निवासी अरविंद कुमार और दीपक के खिलाफ आईपीसी 188, 269, 270 के तहत मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है। बीते बुधवार को बापूधाम चौकी पुलिस एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान बापूधाम स्थित शीतला माता मंदिर के पास दो युवक बिना मास्क पहने घूम रहे थे। 

पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक बापूधाम निवासी हैं और बिना मास्क पहनकर बेवजह घूम रहे थे। हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस बापूधाम समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिना मास्क पहने लोगों को गिरफ्तार करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed