फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hockey league: Punjab Warriors defeat from delhi waveriders

हॉकी इंडिया लीग: दिल्ली ने पंजाब वारियर्स को 5-4 से हराया

Thu, 21 Jan 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
hockey league: Punjab Warriors defeat from delhi waveriders

शहर की अकादमी के जिस मैदान से हॉकी की एबीसीडी सीखी, उसी मैदान से हॉकी इंडिया लीग में डेब्यू करते हुए दिल्ली की टीम के उपकप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने घरेलू पंजाब वारियर्स की टीम को हराने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया लीग का यह मुकाबला सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में खेला गया। इसमें दिल्ली वेवराइडर्स ने पंजाब वारियर्स को 5-4 से हरा दिया।

मैच के पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में दिल्ली वेवराइडर्स के युवराज वाल्मिकी ने अपने साथी से मिले शानदार पास को फील्ड गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। नए नियम के तहत फील्ड गोल से दो अंक मिले। वहीं पंजाब वारियर्स ने अगले ही मिनट में पलटवार करते हुए फील्ड गोल किया और स्कोर बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले दिल्ली वेवराइडर्स को खेल के शुरू में ही पैनल्टी कॉर्नर मिला था, जिसे हरजीत सिंह गोल में तबदील नहीं कर सके।

दूसरे क्वार्टर में दिल्ली वेवराइडर्स को खेल के 23वें मिनट में पैनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे रूपिंदर ने बिना कोई गलती किए सीधे गोल में तबदील कर अपनी टीम को 3-2 से आगे किया। 28वें मिनट में एक बार फिर से दिल्ली वेवराइडर्स को पैनल्टी कॉर्नर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे मार्क पियरसन ने गोल में बदलकर स्कोर 4-2 पहुंचा दिया। मैच में 29वें मिनट में पंजाब वारियर्स को पैनल्टी कॉर्नर मिले, जिसे टीम के खिलाड़ी किस्ट्रोफर ने गोल में बदलकर मैच का स्कोर 4-3 किया।

तीसरे क्वार्टर के 36वें मिनट में दिल्ली वेवराइडर्स को पैनल्टी कॉर्नर मिला। एक बार फिर से रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में बदलकर स्कोर 5-3 तक पहुंचा दिया। मैच के 41वें मिनट में पंजाब वारियर्स को पैनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे गोल में तबदील नहीं कर सके।


मैच के चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से अटैक देखने को मिला। 54वें मिनट में पंजाब वारियर्स को पैनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे टीम से मार्क गैलहार्न ने गोल में बदलकर मैच का स्कोर 5-4 किया। इस तरह दिल्ली वेवराइडर्स ने पंजाब वारियर्स को मैच के अंत में 5-4 से हरा दिया।

रूपिंदर बने मैन ऑफ द मैच
मैच में दो पैनल्टी कॉर्नर को गोल में तबदील करने वाले दिल्ली वेवराइडर्स के रूपिंदर पाल सिंह को मैन ऑफ द मैच
के रूप में 50 हजार का पुरस्कार मिला।

नए नियम के तहत मिले दो अंक
इस बार लीग में नए नियम बनाए गए हैं। इसके तहत फील्ड गोल
करने पर उस गोल के दो अंक मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed