फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hjc should make government in Haryana: Kuldeep

भाजपा को खटकेगा हजकां प्रमुख का ये दावा

Sat, 14 Jun 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jun 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
hjc should make government in Haryana: Kuldeep

भाजपा का रुख भांपते हुए हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विस चुनाव में उनकी पार्टी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में बिश्नोई रैली करेंगे और हर सीट पर चुनाव जीत सकने वाले तीन-तीन मजबूत दावेदारों का पैनल तैयार करेंगे। उधर, भाजपा के साथ गठबंधन पर किसी भी तरह का फैसला करने के लिए हजकां की कार्यसमिति ने कुलदीप बिश्नोई को अधिकृत कर दिया है।

विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन करेगी हजकां

hjc should make government in Haryana: Kuldeep

कार्यसमिति की बैठक शनिवार को गुड़गांव में हुई। बैठक के बाद मीडिया को जारी बयान में बताया गया कि पौने चार घंटे चली बैठक में विधानसभा चुनाव, प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात, पार्टी की आगामी गतिविधियों और गठबंधन समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यसमिति ने तय किया है कि सभी 90 हलकों में कुलदीप की रैलियां करवाकर हजकां शक्ति प्रदर्शन करेगी। जिसकी शुरुआत 17 जून को असंध से होगी।

चार सदस्यीय कमेटी गठित

hjc should make government in Haryana: Kuldeep

बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा की जनता 17 साल से भेदभाव और कुशासन का दंश झेल रही है। उन्होंने नेताओं को अपने क्षेत्रों में जोर-शोर से प्रचार अभियान चलाने, पार्टी की जनहितैषी नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने समेत विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

कार्यसमिति की बैठक में चुनाव आयोग के साथ बातचीत के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी वोटिंग के दिन बोगस मतदान रोकने, कमजोर वर्ग को उनके मत का प्रयोग बिना डर के करने जैसे कई मुद्दे चुनाव आयोग के साथ उठाएगी। इस कमेटी में पूर्व सांसद जंगबीर सिंह, पूर्व विधायक रघु यादव, पूर्व विधायक कृपाराम पूनिया और संध्या बजाज शामिल हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ पर अधिकार : बादल के बयान पर एतराज

hjc should make government in Haryana: Kuldeep

हजकां अध्यक्ष ने चंडीगढ़ पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अधिकार जताए जाने के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, एसवाईएल नहर और हिंदी भाषी गांवों पर हरियाणा का अधिकार है।

किसी भी सूरत में प्रदेश के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसवाईएल, चंडीगढ़, अलग हाईकोर्ट समेत प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed