{"_id":"5cc167a5bdec2214173a49d0","slug":"hiv-aids-patients-treatment-will-available-in-district-hospital-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः हरियाणा में एड्स पीड़ितों को अब उनके जिले में ही मिलेगा इलाज, नहीं आना पड़ेगा पीजीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः हरियाणा में एड्स पीड़ितों को अब उनके जिले में ही मिलेगा इलाज, नहीं आना पड़ेगा पीजीआई
Thu, 25 Apr 2019 01:25 PM IST
खुशबू गोयल
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के एड्स रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन्हें दवा के लिए पीजीआई नहीं आना होगा। इनको इनके जिले या पास के जिले में ही दवा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैसिलिटी केयर सेंटर व लिंक एआरटी सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। यही नहीं फैसिलिटी केयर सेंटर पर अब दवा के साथ सीडी-फोर जांच भी होगी। इसके लिए पांच एआरटी सेंटरों को अपग्रेड कर दिया गया है।
यहां होगी सीडी-4 जांच
एड्स मरीजों के लिए सिरसा, भिवानी, सोनीपत, कैथल व जींद में चलाए जा रहे एआरटी सेंटर अपग्रेड कर दिए गए हैं। इन्हें फैसिलिटी इंटीग्रेटेड एआरटी सेंटर नाम दिया गया है। अब यहां मरीजों को दवा के साथ सीडी-4 जांच की सुविधा भी मिलेगी। इसकी व्यवस्था कर दी गई है।
इन केंद्रों पर मिलेगी दवा
मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश के सात जिलों में लिंक एआरटी सेंटर भी शुरू किए जा रहे हैं। इनमें फतेहाबाद, अग्रोहा (हिसार), नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व करनाल जिला शामिल है। यहां पॉजिटिव मरीजों को एआरवी दवा मुहैया कराई जाएगी। ये केंद्र अगले महीने से पूरी तरह काम शुरू कर देंगे।

27 हजार मरीजों का हुआ पंजीकरण
पीजीआईएमएस में प्रदेश का एआरटी सेंटर है। यहां अब तक 27 हजार एचआईवी पॉजिटिव मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से करीब 13 हजार एक्टिव मरीज हैं। इन्हें यहां दवा दी जा रही है। पीजीआई की ओपीडी में रोजाना करीब 150 मरीज जांच व इलाज के लिए आ रहे हैं।
पीजीआई पर मरीजों का लोड है। इसके अलावा मरीजों को भी बार बार दूर-दराज से जांच व दवा के लिए यहां आना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को उनके जिलों या आसपास ही दवा मुहैया कराने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत पांच एआरटी सेंटरों को अपग्रेड किया गया है। अब यहां सीडी-4 जांच की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा नौ लिंक एआरटी सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। यहां मरीजों को दवा मुहैया कराई जाएगी।
- डॉ. दीपक जैन, नोडल अधिकारी, एआरटी सेंटर, पीजीआईएमएस