फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar Jail Former Superintendent Shamsher Singh Dahiya suspended

हरियाणा: हिसार के पूर्व जेल अधीक्षक शमशेर सिंह दहिया निलंबित, कैदी से मांगे थे पांच लाख रुपये, एडीजे की जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

Fri, 31 Dec 2021 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 09:35 PM IST
सार

शमशेर दहिया पर कार्रवाई की फाइल जेल महानिदेशक से होते हुए गृह सचिव के बाद जेल मंत्री रणजीत सिंह के पास पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री को फाइल भेजकर कार्रवाई की सिफारिश कर दी। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद दहिया को निलंबित करने का आदेश दिया गया। 

विज्ञापन
Hisar Jail Former Superintendent Shamsher Singh Dahiya suspended
शमशेर सिंह दहिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हिसार जेल-1 के पूर्व अधीक्षक शमशेर सिंह दहिया को निलंबित कर दिया है। हरियाणा सिविल सेवाएं, सजा एवं अपील रूल्स, 2016 के अंडर रूल-7 के तहत दहिया को चार्जशीट किया जाएगा। सरकार ने उन पर भारी जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया है। शुक्रवार को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की तरफ से निलंबन आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


दहिया पर रिहाई के बदले कैदी से पांच लाख रुपये मांगने का आरोप है। इसकी शिकायत पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट, राज्य मानवाधिकार आयोग व प्रदेश सरकार को लिखित तौर पर की गई थी। मानवाधिकार आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए सरकार को जांच कराने के आदेश दिया। इस पर हिसार के एडीजे वेद प्रकाश सिरोही ने जांच की। उनकी रिपोर्ट में पैसे मांगने के आरोपों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग पहुंची तो चेयरपर्सन ने दहिया पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की। 
विज्ञापन


निलंबन से पहले ही मुख्यालय डीजी जेल कार्यालय पंचकूला भेजा
सरकार ने निलंबित करने से पहले ही दहिया का मुख्यालय डीजी जेल कार्यालय पंचकूला तय कर दिया था। उन्हें निलंबन अवधि के दौरान जरूरी भत्ते मिलते रहेंगे। वह उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। यह मामला कार्रवाई के लिए पिछले कई दिनों से लटका हुआ था। आरोप हैं कि दहिया जब हिसार जेल-1 में अधीक्षक थे तो कैदी अनुरोध से पांच लाख रुपये की मांग की। अनुरोध की मां उर्मिला देवी ने इसकी लिखित में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी जेल अधीक्षक भी गंभीर आरोपों से घिरे
रेवाड़ी के जेल अधीक्षक अनिल कुमार पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। विजिलेंस जेल स्टाफ के एक व्यक्ति को एक लाख रुपये की रिश्वत के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर चुकी है। विजिलेंस ने अनिल को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर दबिश दी थी, उसके बाद से वह फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed