फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar election result 2024 assembly election savitri Jindal kamal gupta update

Hisar Election Result 2024: हिसार से सावित्री जिंदल ने दर्ज की जीत, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को हराया

Tue, 08 Oct 2024 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

स्टील कारोबारी के रूप में विख्यात सावित्री डॉ. गुप्ता व कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास राड़ा को उनके ही गढ़ में लोहे के चने चबावाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Hisar election result 2024 assembly election savitri Jindal kamal gupta update
सावित्री जिंदल - फोटो : फाइल

विस्तार

हिसार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सावित्री जिंदल ने पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को हराते हुए चुनाव में जीत हासिल की है। यह जीत उनकी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।

विज्ञापन

सावित्री जिंदल ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह जीत हमारी पार्टी के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। मैं अपने सभी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करती हूं।"

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को हल करने पर होगी। "हम विकास की नई योजनाओं पर काम करेंगे और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे," उन्होंने आगे कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, जो पार्टी की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।

बांगड़ की सबसे हॉट सीट हिसार में भाजपा ने अपने मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को पांचवीं बार मैदान में उतारा है। डॉ. गुप्ता स्वास्थ्य व शहरी विकास मंत्री रहे हैं। उनके लिए सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल और स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी पहुंचीं। पीएम मोदी भी हिसार में रैली करके गए। दिग्गजों के प्रचार के बावजूद उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी भाजपा से बगावत कर निर्दलीय लड़ने वाली सावित्री जिंदल ने बढ़ाई है।

स्टील कारोबारी के रूप में विख्यात सावित्री डॉ. गुप्ता व कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास राड़ा को उनके ही गढ़ में लोहे के चने चबावाती नजर आ रही हैं। राड़ा के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों में केवल कुमारी सैलजा ही आईं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां से दूरी बनाए रखी है। राड़ा को सबसे अधिक उम्मीद अनुसूचित वर्ग व जाट मतदाताओं से है। निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना भी भाजपा के टिकट के दावेदार थे। वह भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं। पंजाबी मतदाताओं पर उनका प्रभाव रहा है।


एक्स फैक्टर - सावित्री व डॉ. कमल दोनों अग्रवाल समाज से हैं। प्रचार में अग्रवाल समाज सावित्री के साथ ज्यादा नजर आया। भाजपा व आरएसएस से जुड़े लोग भी सावित्री के साथ दिखें। यह साथ वोटों में कितना बदलता है, इस पर अभी संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed