फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindus And Muslims Distribute The Geeta And The Quran to Each Other In Haryana

धार्मिक सद्भावना की बेहतरीन मिसाल, हिंदू और मुसलमानों ने बांटी एक-दूसरे को गीता और कुरान

Mon, 26 Aug 2019 01:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Hindus And Muslims Distribute The Geeta And The Quran to Each Other In Haryana
एक-दूसरे को बांटी धार्मिक पुस्तकें - फोटो : अमर उजाला

देश में एक तरफ जहां आजकल सामाजिक सौहार्द बनाए रखना चुनौतीपूर्ण लग रहा है। वहीं हरियाणा के रेवाड़ी के राजीव नगर स्थित मस्जिद में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गीता और कुरान भेंट की। इसके पश्चात गंगा-जमुनी तहजीब के तहत दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ सामूहिक भोज में भाग लिया।

विज्ञापन


शहर की मस्जिद में रविवार को करीब 150-150 हिंदू-मुस्लिमों ने एक दूसरे को कुरान और गीता भेंट की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुस्लिमों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई। कार्यक्रम में हिन्दुओं ने जय श्रीराम तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्ला हो अकबर का जयघोष भी किया।

विज्ञापन

इंसानियत पहला धर्म, इसलिए आयोजित किया कार्यक्रम

जननायक जनता पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले मुबीन खान ने कहा कि इंसानियत पहला धर्म है। इसलिए दोनों समुदायों के बीच में दूरी कम करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

खान ने कहा कि मुस्लिम भाइयों और बीजेपी के बीच में काफी दूरी बनी हुई है। इसको कम करने के लिए भी सद्भावना संदेश और भोज का आयोजन जरूरी था। खान ने बताया कि कार्यक्रम में 150 से अधिक हिंदू भाइयों को हिंदी में लिखित कुरान भेंट की गई। इतनी ही संख्या में हिंदुओं ने गीता भेंट की।
 
सद्भावना संदेश देना था कार्यक्रम का मकसद
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अनुच्छेद 370 के बाद जिस तरह का देश में माहौल है, उसको देखते इस तरह के सद्भावना कार्यक्रम की जरूरत थी। दोनों समुदायों के बीच कोई दूरी न रहे, इसलिए गीता-कुरान भेंटकर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। 

यादव ने बताया कि इस दौरान 150 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में सलामुद्दीन चौहान, इमाम इस्माईल खान, इमाम उमरदीन, इमाम हसन मेहरवाड़ा, फिरोज खान, एडवोकेट सलीम व सुबहान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, रामपाल यादव, रत्नेश बंसल व टीसी राव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed