{"_id":"6af6095c4c663ef598851bcfc27cb822","slug":"hindu-organisation-will-guarded-on-valentine-s-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन का पहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
वेलेनटाइन डे के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को शहर के कई पार्कों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
जो लोग पार्र्कों में ठीक से नहीं बैठे थे उनसे संगठन की ओर से आग्रह किया कि वे इस प्रकार की हरकतें न करें। हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग को एक लिखित पत्र दिया गया है जिसमें कहा गया है कि पार्कों में गश्त तेज की जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
विज्ञापन
हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने शांतिकुंज, रोजगार्डन, लेजर वैली, फ्रेगरेंस गार्डन में दौरा किया। उन्होंने कहा कि वेलेनटाइन डे पर उनका संगठन सभी पार्कों में पहरा देगा ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन