फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindu Mahasabha Statement about Rape Cases

'दुराचार' पर हिन्दू महासभा का विवादित बयान

Mon, 03 Nov 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 03 Nov 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha Statement about Rape Cases

हिंदू महासभा ने एक बार फिर दुराचार मामलों को लेकर विवादित बयान दिया है। महासभा का कहना है कि दुराचार के मामलों के लिए लड़कियां ही जिम्मेदार हैं। दुराचार के लिए मोबाइल, जींस-टॉप और भड़कीले कपड़ों को जिम्मेदार बताने वाली हिंदू महासभा अब इन पर रोक लगवाने के लिए प्रदेश स्तर पर अभियान छेड़ेगी।

विज्ञापन


रविवार को हिसार के न्यू मॉडल टाउन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में साफ कहा गया कि लड़कियों के कपड़ों में बदलाव जरूरी है ताकि दुराचार के मामलों को कम किया जा सके। बैठक में फैसला लिया गया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश में खाप-पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


सभा जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मिलकर इस संबंध में नियम बनाने की मांग करेगी। इससे पहले भी हिंदू महासभा लड़कियों के जींस-टॉप पहने पर रोक लगाने संबंधी विवादित बयान दे चुकी है, जिस पर जागरूक लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में लागू कराएंगे ड्रेस कोड

Hindu Mahasabha Statement about Rape Cases

रविवार को हिसार के न्यू मॉडल टाउन में हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पानू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया।

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि वे कॉलेजो में मोबाइल फोन ले जाने और जींस-टॉप पहनने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने को लेकर खाप पंचायतों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि हम कोई फरमान जारी नहीं करते, बल्कि हिंदू संस्कृति को बचाने के  लिए प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा चलाई गई इस मुहिम का सात प्रतिशत असर दिखाई दिया है।

उन्होंने कहा कि कॉलेजों में लड़कियों के भड़कीले कपडे़ और जींस-टॉप के स्थान पर ड्रेस कोड लागू करवाकर ही रहेंगे। इसको लेकर वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि हिंदू महासभा के  हरियाणा में करीब 41223 सदस्य बन चुके हैं।

‘रेप करने वाले का हो सामाजिक बहिष्कार’

Hindu Mahasabha Statement about Rape Cases

सिवाच ने कहा कि लड़कियों से रेप करने वाले युवक और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। कोई भी उसके परिवार से लेन-देन न करें, साथ ही स्कूल-कॉलेज में जाने वाले छात्र-छात्राओं पर अभिभावक निगरानी रखें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में वेश्यावृत्ति को वह किसी भी सूरत में वैध नहीं होने देंगे, चाहे हिंदू महासभा को कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि प्रेम विवाह हिंदू समाज में ही हो और वह भी अपने माता-पिता की रजामंदी के साथ। इससे हिंदू संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

शाही इमाम की आलोचना की
जामा मस्जिद के शाही इमाम के बारे में सिवाच ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति नवाज शरीफ और भारत के सभी नेताआें को निमंत्रण दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण न देकर हिंदू समाज के साथ धोखा किया है।

बैठक में हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंधु, डॉ. रामकुमार शर्मा, जगदीश बागड़ी, कृष्ण वाल्मीकि, देवेंद्र कौशिक, डॉ. रतनलाल वशिष्ठ, राम प्रवेश शर्मा, संजय सहारन और सत्यवान फौजी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed