फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HindiHainHum: Tongue Language Hindi is Indentity of Indians, Accept it Proudly

#हिंदीहैंहमः: हमारी मातृभाषा हिंदी हमारी पहचान है... इससे दूर न जाएं, शान से अपनाएं

Fri, 21 Aug 2020 11:09 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Aug 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
HindiHainHum: Tongue Language Hindi is Indentity of Indians, Accept it Proudly
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
मातृभाषा से दिल का रिश्ता रखने वालों का अमर उजाला के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इस अभियान के तहत वीरवार को शहर के कुछ अधिकारियों से चर्चा की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जब किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का ख्याल मन में आता था तो अंग्रेजी हमेशा आड़े आती थी, लेकिन हम अपनी जड़ों से जुड़े रहे। वैकल्पिक भाषा को सिर्फ विकल्प के रूप में रखा। मातृभाषा हमारी जड़ में है, हम इससे जुड़ें रहेंगे तो हमारी नींव कभी कमजोर नहीं होगी।
विज्ञापन


हिंदी ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया : केके यादव
नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि जब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की तो दोस्तों ने कहा कि अंग्रेजी नहीं आती तो कुछ भी संभव नहीं, क्योंकि सभी कामकाज तो अंग्रेजी में ही होते हैं इसलिए जो तैयारी करना अंग्रेजी में करना। थोड़ा प्रयास किया कि अंग्रेजी में तैयारी की जाए, लेकिन मन ही नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर जब हिंदी में लोकसेवा आयोग की तैयारी की तो दोस्तों की बातें सुनकर थोड़ा मन डगमगाया, लेकिन मातृभाषा ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। पीसीएस की तैयारी हो या लोकसेवा आयोग की परीक्षा। हिंदी के साथ आत्मविश्वास लबालब रहा। मेरा यकीन मानिए जब मातृभाषा मजबूत होगी तो वैकल्पिक भाषाएं स्वत: आने लगेंगी, लेकिन शर्त यही है कि वैकल्पिक भाषा का प्रयोग सिर्फ विकल्प के रूप में हो। मातृभाषा से सदैव जुड़े रहें।

मातृभाषा हमारी जड़ है, इससे हमेशा जुड़े रहें : संजय झा

सेक्रेटरी पर्सोनल संजय झा का कहना है कि बिहार में मैथली या भोजपुरी भाषा का प्रभाव ज्यादा है, लेकिन हिंदी भी लोग बेहतर तरीके से समझते और बोलते हैं। बेगूसराय स्थित एक गांव के सरकारी स्कूल में जब मेरी शिक्षा प्रारंभ हुई तो हिंदी या स्थानीय भाषा के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जब बड़े हुए तो कानपुर आईआईटी से होते हुए दिल्ली आईआईटी तक का सफर तय किया। तब पता चला कि अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है, लेकिन मातृभाषा ने इतना आत्मविश्वास दिलाया था कि कभी अंग्रेजी भाषा के सामने कमजोर नहीं पड़े। कक्षा में अंग्रेजी में पढ़ते और उसे हॉस्टल में आकर अपनी मातृभाषा में अनुवाद करते थे। मेरा यही कहना है कि कभी अपनी मातृभाषा को न छोड़ें। यह हमारी जड़ है और जड़ों से हमेशा जुड़े रहें।

केवल मातृभाषा ही नहीं हिंदी हमारा मान-सम्मान : संजय बेनीवाल
चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल का कहना है कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि हम सभी भारतवासियों का मान-सम्मान और हमारी पहचान है। हिंदी का इस्तेमाल हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि यह हम लोगों के लिए गर्व और गौरव की बात है। मैं यह नहीं कहता कि हिंदी भाषा के अलावा अन्य भाषा का ज्ञान नहीं होना चाहिए, लेकिन हिंदी भाषा का स्थान जो हमारी रोजाना जिंदगी में होना चाहिए, वह जिम्मेदारी मुझ पर भी है। युवा पीढ़ी में भी इसके प्रति जागरुकता होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि अब आप लोग शुभरात्रि और सुप्रभात ही कहें न कि कुछ और।

हिंदी लिखें, हिंदी बोलें.. बच्चों को करें जागरूक : नीलांबरी जगदले
एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले का कहना है कि सरकारी कामकाज में ज्यादातर अंग्रेजी का ही प्रयोग होता है लेकिन घर पहुंचकर बेटी के साथ हिंदी भाषा में ही बात करती हूं। कोशिश रहती है कि घर पर अपनी मातृभाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करूं। शिक्षा बेशक अंग्रेजी में हो, लेकिन संस्कार तो हिंदी से ही मिलते हैं। इसलिए बचपन से ही संस्कारों को समेटे हुए हूं। हिंदी भाषा का प्रयोग सभी भारतीयों को प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। हिंदी हमारी मातृभाषा है इसको कभी भी भूलना नहीं चाहिए। हिंदी लिखें, हिंदी बोलें और बच्चों को भी हिंदी के प्रति जागरूक करें। अपनी संस्कृति और धरोहर को कायम रखने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed