फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hindi books sale like hot cake in book fair

बुक फेयर में 75 लाख से अधिक की किताबें बिकीं

Tue, 19 Nov 2013 09:20 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Nov 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
hindi books sale like hot cake in book fair
15 सालों बाद लगे बुक फेयर का समापन हो गया। छह दिनों के फेयर में लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। लोगों के क्रेज को देखते हुए प्रशासन अगले साल भी बुक फेयर लगाने का प्रयास करेगा। समापन समारोह में उपायुक्त मोहम्मद शाइन मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि बुक फेयर को शहरवासियों ने काफी सराहा। अगले साल भी चंडीगढ़ में बुक फेयर लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


युवाओं में किताबों को लेकर खूब क्रेज था। बुक फेयर में साहित्य, धार्मिक, राजनीतिक, खेल व स्वास्थ्य से संबंधित किताबें दिखीं। बच्चों की पसंद की भी काफी किताबें यहां बिक रही थीं। बुक फेयर केआखिरी दिन जीसीजी-42 और जीसीजी-11 की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बुक फेयर में 80 से ज्यादा प्रकाशकों ने भाग लिया था। इस अवसर पर एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल, डायरेक्टर हायर एजूकेशन और प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ढाई लाख पहुंचे मेले में
छह दिनों के बुक फेयर में करीब ढाई लाख लोगों ने विजिट की। आखिरी दिन के सर्वे के हिसाब से फेयर में 75 लाख से एक करोड़ रुपये तक किताबें बिकने का अनुमान है।

 
प्रियम को पहला पुरस्कार
बुक फेयर में मीडिया पार्टनर अमर उजाला ने विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं। इनमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। रेपिड फायर राउंड-1 में पहला पुरस्कार प्रियम कुकरेजा को मिला। सुरिंदर कुमार और पूर्णिमा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। रेपिड फायर राउंड-2 में संदीप को पहला और प्रियंका को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। युवान क्विज कांटेस्ट में नदीम पहले, विशाल दूसरे, पंकज और मुनीष तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed