{"_id":"59f455184f1c1bd9538b97d8","slug":"himachal-pradesh-election-effects-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चुनाव की धमक चंडीगढ़ में भी, कई नेता प्रचार में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल चुनाव की धमक चंडीगढ़ में भी, कई नेता प्रचार में जुटे
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चुनाव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव की राजनीति चंडीगढ़ में भी गरमा गई है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि शहर में हिमाचल से संबंध रखने वाले करीब एक लाख लोग रहते हैं। इनमें से 20 से 25 हजार ऐसे हैं जो हिमाचल के भी वोटर हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा से जुड़े लोग और संगठन सक्रिय हो गए हैं। अपने उम्मीदवार के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग एक नवंबर के बाद से चंडीगढ़ से रवाना हो जाएंगे।
चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल खुद भी हिमाचल की मूल निवासी है ऐसे में भाजपा ने आशा जसवाल से विधानसभा की कई सीटों पर प्रचार करवाने की रणनीति बनाई है। जसवाल के करीबी रिश्तेदार देहरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सांसद किरण खेर भी हिमाचल विधानसभा की सीटों पर प्रचार करने के लिए जाएगी। कांग्रेस और भाजपा ने हिमाचल से जुड़े नेताओं को अलग अलग सीटों पर प्रचार करके उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेवारी सौंप दी है। हिमाचल महासभा के पदाधिकारी भी प्रचार के लिए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ के युवाओं की मांग ज्यादा है। इसका एक कारण यह है कि वह प्रचार के साथ साथ सोशल मीडिया का काम भी संभाल लेते हैं।
इन सीटों पर चंडीगढ़ के वोटरों का प्रभाव
ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी और शिमला की विधानसभा सीटों पर चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचली लोग प्रभाव डालेंगे क्योंकि इन क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा चंडीगढ़ में रहते हैं। चंडीगढ़ भाजपा ने ऊना विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को जिला ऊना की 5 विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है जबकि टंडन नेे आगे हरोली सीट का रविकांत शर्मा, गगरेट सीट का रविंदर पठानिया, कुटलैहड़ सीट के लिए मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रामवीर भट्टी, चितंपूर्णी में सत्यवान शेरा और ऊना सीट के लिए पूर्व मेयर अरुण सूद को प्रभारी बनाया है। युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा भी मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले हैं। कांग्रेस के पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल भी प्रचार के लिए जाएंगे।

वोट डालने की अपील कर रहा है आर्गेनाइजेशन
वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष ब्रजेश्वर जसवाल का कहना है कि शहर और विदेश के युवा सोशल मीडिया और फेसबुक पर हिमाचल से जुड़े लोगों को वोट डालने के लिए अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल से जुड़े युवा जिनकी वोट भी नहीं है वह हिमाचल के लोगों को फोन करके वोट जरूर डालने की अपील कर रहे हैं। हिमाचल में 9 नवंबर को चुनाव है।
लक्की ने संभाला सोलन सीट पर मोर्चा
चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव एचएस लक्की को हिमाचल प्रदेश की सोलन विधानसभा सीट के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। धनी राम शांडिल सोलन सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पूर्व डिप्टी मेयर लक्की अपने समर्थकों के साथ सोलन प्रचार में चले गए हैं।
पार्टी में जो जो हिमाचल से जुड़े नेता हैं, उन्हें प्रचार के लिए अलग अलग जिम्मेवारी दी जा रही है। उनकी भी जहां जहां पर ड्यूटी लगेगी वह जाएंगे।
प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष कांग्रेस
चंडीगढ़ भाजपा के कई नेता पहुंच गए हैं जबकि 1 नवंबर से नगर निगम के पार्षद और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी हिमाचल में ही प्रचार में निकल जाएंगे।
संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष